विदेश. फै शन डिजायनर गुहार दो अंतिम नयी दिल्ली..
ार दो अंतिम नयी दिल्ली.. श्रीमती शशि का मानना है कि आनंद के साथ इस तरह के व्यवहार के पीछे बडी साजिश है और अभियोजन पक्ष भेदभाव कर रहा है तथा एकतरफा ढंग से काम कर रहा है1 हालांकि उन्होंने अमरीकी न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा व्यक्त करते हुये यह दावा भी किया कि आनंद को यदि अपना पक्ष रखने का मौका मिला तो वह निश्चित प से बरी हो जायेगा1 उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद को जमानत के करोडों पये जमा कराने के बावजूद जमानत नहीं लेने दी जा रही है
संजना ने कहा कि आनंद के साथ व्यवहार उसी प्रकार का नस्लीय भेदभाव है जैसा डा. मोहम्मद हनीफ के साथ आस्ट्रेलिया में. हिन्दुओं के साथ मलेशिया में. भारतवंशियों के साथ केन्या में और हाल ही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आस्ट्रेलिया में हो रहा है
मां और बेटी ने भारतीय समुदाय से उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिये आगे आने की अपील करते हुये कहा कि उनके पुत्र को अपना पक्ष रखने और खुद को निदोष साबित करने का मौका मिलना चाहिये1 उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दोषी का बचाव कतई नहीं करना चाहती हैं लेकिन न्याय चाहती हैं
आनंद की सहकर्मी एक 16 वर्षीय अमरीकी माडल एवं उसके पिता ने मीडिया से कहा कि आनंद के ऊपर लगे आरोप अविश्वसनीय हैं1 आनंद के मित्रों ने कहा कि इस साजिश के पीछे आनंद के पूर्व व्यावसायिक साीदारों का हाथ है जो इटैलियन और फ्रांसीसी नागरिक हैं तथा वे अपने दबदबे वाले क्षेत्र में किसीभारतीय की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकते थे
आनंद के समर्थकों ने कल शाम जंतर मंतर पर उसकी रिहाई की कामना को लेकर मोमबत्ती जलाकर एक मार्च का आयोजन भी किया है
सचिन.केसरी.रीतासुनील1735वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
