वाजपेयी भारत रत्न के योग्य.उमा
भुवनेश्वर 11 जनवरी .वार्ता. भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी देश के सवोच्च नागरिक सम्मान ..भारत रत्न.. के लिए पूरी तरह से योग्य है
सुश्री भारती ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र के विकास में श्री वाजपेयी का बडा योग्यदान रहा है
भाजश प्रमुख ने संवाददाताओं से यहां कहा कि श्री वाजपेयी दलगत राजनीति से परे हैं और उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्न दिया जा सकता है तो श्री वाजपेयी को पांच दशकों की समाज सेवा के बाद क्यों नहीं दिया जाना चाहिए
सुश्री भारती ने कहा कि हिन्दुत्व और रामसेतु को चुनावां से पहले या बाद में मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए बल्कि गरीबी. बेरोजगारी और आर्थिक विकास मुद्दे होने चाहिए
सत्या रामलाल2243.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
