रतन टाटा की टिप्पणी पर तृणमूल ने जताया सख्त एतराज

कोलकाता 10 जनवरी.वार्ता. पश्चिम बंगाल के प्रमुख विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने उद्योगपति रतन टाटा की इस टिप्पणी पर सख्त एतराज जताया है कि वह अपनी नयी कार ..टाटा नैनो..का नाम ..बुद्धा कार.. ममता कार या ममता के बावजूद कार.. रखना चाहते थे

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने राजधानी दिल्ली में आयोजित नौवें आटो एक्सपो के मौके पर अपनी बहुप्रतिक्षित एक लाख पये की कीमत वाली नयी गाडी .टाटा नैनो.के उतारने के मौके पर संवाददाताओं से चुटकी लेते हुए यह यह टिप्पणी की थी1 हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि यह मजाक था

तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी ने श्री टाटा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा ..हमें श्री रतन टाटा की इस टिप्पणी पर सख्त एतराज है और हम इस बारे में उनका स्पष्टीकरण चाहते हैं1 श्री टाटा को पश्चिम बंगाल के लोगों को अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है..

श्री चटर्जी ने कहा कि राज्य की वाममोर्चा सरकार और उसके सिरमौर मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा सिंगुर में किसानों की जमीन जबरन हथिया कर उसे टाटा के कारकारखाने को देने की जो योजना बनायी है वह कभी पूरी नहीं होगी और टाटा को अपना बोरिया बिस्तर समेट कर जाना होगा

एक आेर आटो एक्स्पो में जहां टाटा की गाडी उतारी गयी वहीं दूसरी आेर सिंगुर में इसे लेकर स्थानीय किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और गाडी का पुतला जलाक र अपनी नाराजगी जाहिर की

मधूलिका सत्या मनोरंजन 2259 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+