सेना ने राजौरी में 11 सरकारी भवनों को खाली किया
जम्मू 11 जनवरी.वार्ता. सेना ने जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती राजौरी जिले के दरहाल में 11 सरकारी भवनों को खाली करके उन्हें नागरिक प्रशासन को सौंप दिया है
रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी1 लेफ्टिनेंट कर्नल एस डी गोस्वामी ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के सिलसिले में ये सभी भवन सेना के कब्जे में थे
सेना का राजौरी के उपायुक्त के साथ हुई बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है
सुमन सत्या मनोरंजन 2248 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
