खाद्य तेलों में उफान . गेहूं तेज . चीनी स्थिर

नयी दिल्ली 11 जनवरी.वार्ता. शिकागो और मलेशिया के रिकार्ड भावों की खबरों के बीच स्थानीय थोक जिंस बाजार में आज मिल डिलीवरी खाद्य तेलों में जोरदार ऊबाल आया 1 गेहूं 25 पए प्रति क्विंटल और बढ गया 1 चीनी में स्थिरता और चने में हल्की मजबूती रही

तेल..तिलहन... खाद्य तेलों में जोरदार उफान रहा 1 कारोबारियों के मुताबिक शिकागो में सोया तेल और मलेशिया में पामोलीन के भाव रिकार्ड स्तर पर हैं 1 यहां इस वर्ष सरसों की बुवाई पहले ही कम क्षेत्रफल में हुई है . मकर संक्रांति के बाद से वैवाहिक मांग शु होने के साथ ही आगे त्यौहारी मौसम भी रहेगा . जिसे देखते हुए खाद्य तेलों की अच्छी ग्राहकी रहेगी

वायदा बाजार में आपूर्ति की चिंता में सोया तेल मेंजोरदार मजबूती रही 1 नेशनल कमोडिटी ऐंड डेरीवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का सोया तेल 1.05 प्रतिशत बढकर 572.25 पए प्रति दस किलो बोला गया 1 ऊंचे में यह 572.80 पए तक चढा 1 फरवरी के लिए भाव ऊंचे में 579.30 पए तक बढने के बाद 579 पए पर 0.68 प्रतिशत ऊपर रहा

कारोबारियों का कहना है कि विश्व में सोयाबीन का उत्पादन पहले ही कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था . जिसे देखते हुए आपूर्ति भी कम रह सकती है 1 मलेशिया में मार्च के लिए पामोलीन का वायदा 3278 रिंगिट प्रति टन तक बोला गया 1 बाद में यह मामूली उतरकर 3275 रिंगिट पर 2.31 प्रतिशत ऊपर रहा 1 स्थानीय बाजार में सरसों तेल 70 पए बढकर 5570 पए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया 1 सोयाबीन डीगम में 5800 पए पर50 पए की तेजी आई1 मूंगफली 7000 पए पर 200 पए चढा 1 बिनौलामें 5450 पए पर 130 पए और तिल तेल 150 पए की छलांग से 7000 पए के नये रिकार्ड पर पहुंच गया 1 चावल छिल्का और पामोलीन भी तेजी में पीछे नहीं रहे

मिश्रा अभिनव मनोरंजन 1807 जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+