भारत मोटर वाहन उद्योग का प्रमुख केंद्र. कमलाथ
नयी दिल्ली. 10 जनवरी. वार्ता. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारत इंजीनियरिंग प्रतिभा लागत की भारी कमी और उत्पादन प्रक्रिया की हर कडी में महारत के बल बूते मोटर वाहन उद्योग का प्रमुख केंद्र बन गया है और दुनिया भर की कंपनियां भारत से वाहनों के कल पुर्जे तैयार करा रही हैं
श्री कमलनाथ ने आज यहां प्रगति मैदान मेंं नौवें मोटर वाहन मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस साल वाहनों के कल पुजो का निर्यात तीन अरब डालर के करीब होने जा रहा है अगले वित्तीय वर्ष में यह दो गुना हो सकता है1 वाणिज्य मंत्री ने दावा किया कि भारत मेंं वाहनोंं का कल पुर्जा उद्योग उत्पादन में सुधार और प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने की बडी क्षमता का परिचय दे रहा है और उत्पादन के विश्वस्तरीय मानकों की बराबरी करने लगा है1 भारत में और बडी वाहन कंपनियों के आने से कल पुर्जा उद्योग का स्तर और सुधरेगा
उद्घाटन समारोह में भारी उद्योग मंत्री संतोष मोहन देव और वाहन उद्योग से जुडी तमाम बडी हस्तियां उपस्थित थी1 श्री कमलनाथ ने कहा कि वाहन उद्योग तरक्की तो कर रहा है पर इसे आने वाले समय में वैकल्पिक इर्ंधन. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और ऐसे विषयों के प्रति अधिक ध्यान देना होगा
मनोहर.सत्या.प्रकाश नंद0008 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
