राजधानी में दस डकैत धरे गये. एक व्यापारी की हत्या
नयी दिल्ली 11 जनवरी.वार्ता. दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि दो डकैत गिरोहों का पर्दाफाश कर शस्त्र अधिनियम के तहत दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने दो अलग अलग घटनाओं में दस डकै तों को गिरफ्तार किया और उनसे एक देशी पिस्तौल. जिंदा कारतूस और आयरन का एक छड बरामद किया
आेखला में तुगलकाबाद क ी ुग्गी कालोनी में कल रात साढे ग्यारह बजे डकैतों के इकट्ठे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां छापे मारे और पांच डकैतों को गिरफ्तार किया1 इन डकैतों के पास से एक पिस्तौल. कारतूस और चाकू बरामद किये गये
एक दूसरी घटना में पुलिस ने धौलापीर के पास लाडो सराय में डीडीए फ्लैट पर छापे मारकर पुलिस ने पांच डकैतों को गिरफ्तार किया और उनसे चाकू. सर्जिकल ब्लैड. बरामद किये1 ये सभी महरौली.. आनंद विहार की ट की बसों में डकैती डालने वाले थे
एक अन्य घटना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह माडल टाऊन में एक व्यापारी की हत्या कर दी1 पुलिस के अनुसार भगवान गुप्ता .48. नामक यह व्यापारी सुबह की सैर के लिए निकला था उसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी1 गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषति कर दिया गया1 पुलिस ने डकैती को हत्या का कारण मानने से इंकार कर दिया है
सुमन सत्या मनोरंजन 2236 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
