पी पी पी चुनाव के लिए नवाज की पार्टी के साथ समौता कर सकती है
इस्लामाबाद..30 अक्तूबर..वार्ता..पाकिस्तान पीपल्स पार्टी..पी पी पी.. की प्रमुख बेनजीर भुट्टो ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग..एन.. के साथ सीटों को लेकर समौता कर सकती है
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का समर्थन करने वाले किसी भी दल के साथ पी पी पी बातचीत के लिए तैयार है
डेली टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री भुट्टो ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ अंतरिम राजनीतिक व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया था लेकिन कार्यवाहक प्रधानमंत्री के मुद्दे पर बातचीत होनी अभी बाकी है
आकाश.राणा 2200 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
