IAS Tina Dabi की टीचर शुभ्रा रंजन जानें कौन हैं? जिनके पढ़ाए कई छात्रों ने यूपीएससी टॉप किया
UPSC EXAM जो देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। बहुत सारे युवाओं को सपना यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बनने का होता हैं लेकिन इनमें से गिने-चुने मेधावी ही अपना ये सपना पूरा कर पाते हैं। जब भी यूपीएससी परीक्षा का परिणाम आता है तो इस परीक्षा के टॉपर्स ने कैसे और कितने घंटें पढ़कर सफलता हासिल की ये सुर्खियां बनता है।
जबकि छात्र-छात्राओं कीइ इस सफलता में उनके मार्गदर्शक यानी टीचर का बहुत भी बड़ा योगदान होता है जिन पर कम ध्यान जाता हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही टीचर से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें आईएएस बनाने वाली मैडम भी आप कह सकते हैं।

Upsc टापर्स टीना डाबी और इशिता की मैम हैं शुभ्रा रंजन
आईएएस अधिकारी बनने वाले छात्रों के दिमाग को और रवा करने वाली ये मशहूर टीचर शुभ्रा रंजन हैं। शुभ्रा रंजन चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की भी टीचर रही हैं, इतना ही नहीं यूपीएससी 2022 की टॉपर इशिता की भी ये गुरु हैं।
15 साल में दिए दो टॉपर्स
इतना ही नहीं कनिका गोयल अभिनव समेत देश के कई होनहार आईएएस और आईपीएस शुभ्रा रंजन की ही बदौलत देश को मिले हैं। 2022 की टॉपर इशिता और 2015 की यूपीएसएसी परीक्षा में टीना डाबी ने टॉप किया था उनकी टीचर शुभ्रा ही हैं। 15 साल पहले 2015 में टीना डाबी ने और 2022 के परिणाम में इशिता ने टॉप किया तो टीचर शुभ्रा की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।
जानें कौन हैं शुभ्रा रंंजन
शुभ्रा रंजन Shubhra Ranjan IAS इंस्टीट्यूट की फाउंडर हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को पॉलीटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन पढ़ाती हैं। यूपीएससी परीक्षा में ये दोनों ही सब्जेक्ट बहुत ही अहम होते हैं। 2022 की टॉपर इशिता को मैडम शुभ्रा ने पॉलटिकल सांइस पढ़ाया था। शुभ्रा रंजन यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मांझने के साथ, तैयारी करते समय छात्रों के मन में उठने वाले सवालों को बेहतरीन तरीके से जवाब देती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय टॉपर
शुभ्रा रंजन उत्तर प्रदेश के सीतापुर की मूल निवासी हैं। इनके परिवार में अधिकांश लोग वकील या टीचर हैं। बचपन से ही शुभ्रा रंजन को पढ़ने और पढ़ाने का शौख था। बड़े होने पर अपने घर के आस पास के बच्चों को शुभ्रा बुलाकर पढ़ाती थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और टॉप किया। कुछ सयम तक डीयू में पढ़ाया भी। इसके अलावा यूपी हायर कमीशन में सलेक्ट हुई तो यूपी के स्कूलों में पढ़ाया भी है।
शुभ्रा रंजन ने दी ये सीख
शुभ्रा रंजन ने कहा मेरे को कभी यूपीएससी परीक्षा ने अट्रैक्ट नही किया इसलिए प्रयास नहीं किया। शुभ्रा रंजन का कहना है कि कोई भी पैदाइसी टॉपर नहीं होता है। उन्होंने कहा खुद पर विश्वास रखना चाहिए और पढ़ाई को इन्जॉय करते हुए करना चाहिए, डिस्ट्रेक्शन से बिलकुल बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- UPSC 2022: गोंडा की बेटी ने हासिल की 62वीं रैंक, वैष्णवी पॉल से जानिए उनकी Success story
शुभ्रा ने बताया सक्सेस मंत्रा
S =Strategy: पढ़ाई के लिए रणनीति बनाएं।
P=Planing: पढ़ने का समय निर्धारित करें।
I= Implementation: क्या आप चीजों को स्वयं पर अमल कर पा रहे हैं।
R= Resource: क्या पढ़ रहे है और कहां से पढ़ रहे हैं।
I=Improvement: हमेशा अपने को बेहतर बनाने की कोशिश करें
T=Time Management: सबसे अहम बात है समय का सदउपयोग करें।
ये भी पढ़ें- Bharathi: महिला मजदूर ने की कैमेस्ट्री में की PHD, पढ़ें भारती की जोश से भर देने वाली Success Story












Click it and Unblock the Notifications