Instagram: वेटर से इंस्टाग्राम हेड, एडम मोसेरी ने शेयर की अपनी करियर जर्नी, लोग हुए बेहद प्रभावित
Instagram: इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने अपने करियर के बारे में ऐसी जानकारी साझा की है कि सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अपनी करियर जर्नी के बारे में बात की है। उनकी यात्रा ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। एडम मोसेरी अक्टूबर 2018 से इंस्टाग्राम के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वे पहले वेटर का काम करते थे। हर दिन करियर की नई ऊंचाई को छूते हुए वे इंस्टाग्राम के प्रमुख बन गए।

अपने पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने वेटर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह बारटेंडर बन गए। इसके बाद वह डिजाइनर और प्रबंधक बने। उनके पोस्ट पर कुछ ही घंटों के बाद हजारों लोगों ने लाइक और सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किया।
एक यूजर ने लिखा कि क्या बायोडाटा है। दूसरे ने कहा बहुत बढ़िया। तीसरे ने कहा यह मायने नहीं रखता कि आपने कहां से शुरुआत की। मायने यह रखता है कि आप कहां खत्म करते हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार मोसेरी ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से सूचना डिजाइन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
यह भी पढ़ें- 'यकीन नहीं हुआ था', ब्रायन लारा के साथ खास मुलाकात पर ईशान किशन ने किया इंस्टाग्राम पर मैसेज का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications