'यकीन नहीं हुआ था', ब्रायन लारा के साथ खास मुलाकात पर ईशान किशन ने किया इंस्टाग्राम पर मैसेज का खुलासा
India tour of West Indies 2023: भारत के युवा क्रिकेटरों ईशान किशन और शुभमन गिल को महानतम कैरेबियन बल्लेबाजों में एक ब्रायन लारा से मुलाकात करने का एक शानदार मौका मिला। ये अवसर था वेस्टइंडीज में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खुद लीजेंड के साथ जानकारियों को शेयर करने का, जो भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों ने तीसरे वनडे को जीतने के बाद किया।
बीसीसीआई ने इस वीडियो भी शेयर किया है। इस दौरान ईशान किशन इस बात का खुलासा करते हैं कैसे ब्रायन लारा ने इंस्ट्राग्राम पर उनको मैसेज किया था और उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि खेल का इतना बड़ा लीजेंड उन्हें कैसे मैसेज कर सकता है। तब वे बहुत खुश हुए थे।

ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी पर पहली बार कोई पुरुष वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यहां भारत ने बल्लेबाजी के अनुकूल हालातों में 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। ईशान किशन को लगातार तीन वनडे अर्धशतक लगाने के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया है।
ईशान ने लारा से कहा, जहां आपका नाम हैं, वहां आकर परफॉर्म करना मेरे लिए काफी खास रहा है। मैंने आपकी बल्लेबाजी की झलकियों को हाइलाइट्स के जरिए देखा है, कैसे आप उन शॉट्स को लगाया करते थे। तो मुझे यहां आकर परफॉर्म करने में खुशी हुई है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी ODI में युजवेंद्र चहल को मौका न मिलने पर शार्दुल ठाकुर ने क्या कहा?
शुभमन गिल ने भी खुद को लारा की बल्लेबाजी से मंत्रमुग्ध बताया। कैसे लारा गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद करते थे। लारा ने भी भारत के युवा बल्लेबाजों के प्रति अपने प्रेम को नहीं छिपाया और भारत को अपना दूसरा घर बताते हुए कहा,
"इस समय भारत के पास इतना टेलैंट है कि वे कई टीम खड़ी कर सकती हैं। वे दो, तीन प्लेइंग 11 उतार सकते हैं। इन खिलाड़ियों को यहां अकादमी में इंटरनेशनल स्टेज पर देखना, मुझे बहुत गर्व की फिलिंग करा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications