Delhi Police के 3 कांस्‍टेबलों की सक्‍सेस स्‍टोरी, डयूटी के साथ-साथ तैयारी कर पास कर डाली UPSC

दिल्‍ली पुलिस में कांस्‍टेबल रहे विजय सिंह गुर्जर, फिरोज आलम व राम भजन कुम्‍हार ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की।

एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद अधिकांश लोग उसी में पूरी जिंदगी खपा देते हैं, मगर इस मामले में दिल्‍ली पुलिस के तीन कांस्‍टेबलों की सबसे हटकर है। उन लोगों को भी संदेश देती है, जो एक नौकरी में रहते हुए कड़ी मेहनत नहीं हो पाने का तर्क दिया करते हैं।

हम बात कर रहे हैं गुजरात कैडर के आईपीएस विजय सिंह गुर्जर, DANIPS एसीपी फिरोज आलम और आईएएस बन सकने वाले राम भजन कुम्‍हार की। तीनों ने यूपीएससी क्रैक की। उससे पहले दिल्‍ली पुलिस में कांस्‍टेबल व हेड कांस्‍टेबल के रूप में सेवाएं दीं।

Delhi Police Constable

दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल से यूपीएससी का सफर

  • Ram Bhajan Kumar, AIR 667 UPSC 2022
  • Firoj Alam, AIR 645 UPSC 2019
  • Vijay Singh Gurjar, AIR 574 UPSC 2017


    vijay singh gurjar ips

    आईपीएस विजय सिंह गुर्जर

    • विजय सिंह गुर्जर राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव देवपुरा का रहने वाले हैं। साल 2010 में बतौर कांस्‍टेबल दिल्‍ली पुलिस ज्‍वाइन की। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी।
    • साल 2013, 2014 और 2015 में यूपीएससी की प्री भी पास नहीं हुई। यूपीएससी 2017 में 574वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में कमांडेंट सर्प ग्रुप-14, वलसाड गुजरात पद पर पोस्‍टेड हूं।
    firoj alam upsc

    फिरोज आलम एसीपी दिल्‍ली पुलिस

    • यूपीएससी 2019 में 645वीं रैंक हासिल कर बतौर आईपीएस दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANP) कैडर में एसीपी बने।
    • 2010 में दिल्‍ली में कांस्‍टेबल बने थे। अब वहीं पर एसीपी हैं। ये उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आजमपुर दहपा पिलखुवा कोतवाली पुलिस थाना इलाके के रहने वाले हैं।
    ram bhajan kumhar upsc rank

    राम भजन कुम्‍हार, आईआरएस

    • राजस्‍थान के दौसा जिले के गांव बापी के रहने वाले राम भजन कुम्‍हार ने यूपीएससी 2022 में 667वीं रैंक हासिल की है। ये 2009 में दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।
    • हेड कांस्‍टेबल के रूप में साइबर पुलिस साउथ वेस्‍ट दिल्‍ली में पोस्‍टेड रहे। अब यूपीएससी पास कर आईआरएस हैं। राम भजन को यूपीएससी में सात बार असफलता मिली। आठवें प्रयास में पास हुए।

    Ram Bhajan Kumhar: कभी गांव में करते थे चूना पत्‍थर तोड़ने का काम, अब 8वें प्रयास में क्रैक की UPSC

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+