मानवता की मिसाल: पत्‍नी को कैंसर की बात सुन माफ कर दिए 11 लाख, केस भी वापस लिया

अहमदाबाद। गुजरात के कारोबारी ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कहानी कुछ ऐसी है कि एक फैक्‍ट्री मालिक ने खरीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसने माल लेकर फैक्‍ट्री मालिक का पैसा नहीं चुकाया था। इस वजह से मामला लोक अदालत में चला गया, लेकिन केस करने वाले शख्‍स को जब यह पता चला कि पैसा न चुका पाने वाले शख्‍स की पत्‍नी कैंसर से जूझ रही है, तो उसने 11 लाख रुपए की बकाया रकम माफ करने के साथ ही केस भी वापस ले लिया।

 this gujarat businessmen story will will warm up your heart

पैसा माफ करने वाले शख्‍स का नाम है महेंद्र पटेल, जो कि कलोल तहसील के रनकपुर में प्रिंटिंग और पैकेजिंग का बिजनेस करते हैं। उनकी कंपनी का नाम है- प्राइड मल्टिटेक। इसी कंपनी के डायरेक्‍टर हैं, महेंद्र पटेल और को-डायरेक्‍टर हैं प्रकाश पटेल। हुआ कुछ यूं कि जिस शख्‍स ने 11 लाख का माल लिया, उसने महेंद्र पटेल की कंपनी को चेक दिया, लेकिन वह रिटर्न हो गया। उसने दूसरा चेक दिया वह भी रिटर्न हो गया।

दो रिटर्न होने के बाद महेंद्र पटेल को कंपनी के को-डायरेक्‍टर से उस शख्‍स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा। प्रकाश पटेल ने बकाया न देने वाले शख्‍स के खिलाफ 2016 में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मामला की सुनवाई कोर्ट में शुरू होने ही वाली थी कि बकाएदार ने महेंद्र पटेल को अपनी परेशानी बताई। उन्‍होंने कहा, 'पत्‍नी कैंसर से पीडि़त है, कारोबार ठप हो गया है, अगर वह चाहें तो उन्‍हें जेल भिजवा दें, क्‍योंकि मेरे पास पैसे नहीं हैं।'

महेंद्र पटेल को जब पता चला कि पत्‍नी को कैंसर है, इस वजह से वह पैसे लौटाने में अक्षम हैं तो वह केस वापस लेने को तैयार हो गए। उधर, बकाएदार शख्‍स ने लोक अदालत को भरोसा दिलाया कि जब उनके पास आएंगे तो वह जरूर महेंद्र पटेल के पैसे लौटा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+