पिता की मौत ने अंदर से तोड़ा! फिर बने IAS और अब हासिल किया ये मुकाम, प्रेरणा से भर देगी इस अधिकारी की कहानी

Suhas L Yathiraj Para Badminton Player: उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी सुहास दुनिया में कुछ कर दिखाने का जज्बा रखने वालों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। कभी आईएएस अधिकारी बनने का सपना नहीं देखा मगर परिवार और करीबियों का खूब सपोर्ट मिला। बस फिर क्या था! बुलंद हौसले ने तरक्की के मुकाम पर ऐसा चढ़ाया कि आज ऐसा मुकाम हासिल कर दिया, जो हर किसी के लिए किसी सपने के जैसा है।

सुहास ने शेयर की अपनी खुशी
फाइनली वर्ल्ड नंबर 1, ये शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज घोषित नवीनतम बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में मैन सिंगल्स में मुझे जिंदगी में पहली बार वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग मिली है। मैंने लंबे समय के बाद वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी फ्रांस के लुकास माजुर की जगह ली। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Suhas L Yathiraj

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
ये शब्द हैं सुहास एल यथिराज के, जो हाल ही में दुनिया में नंबर वन पैरा बैडमिंटन प्लेयर बने हैं। सुहास की इस उपलब्धि पर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुबारकबाद दी है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है।

हर किसी के लिए हैं प्रेरणा
बताते चलें कि साल 2023 के फरवरी महीने से ही वे उत्तर प्रदेश सरकार में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के सचिव और महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी कहानी वाकई में हर किसी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

जन्म से ही दिव्यांग थे सुहास
सुहास आईएएस अफसर तो बने मगर बताते चलें कि वे बचपन से ही सिविल सर्वेंट नहीं बनना चाहते थे। उनकी दिलचस्पी हमेशा से ही खेल में थी। जन्म से ही वे दिव्यांग थे। लोग खूब ताने देते थे मगर परिवार चट्टान बनकर साथ खड़ा रहा। परिवार ने साथ दिया और हमेशा से ही जो सुहास करना चाहते थे, उसमें उनका पूरा साथ दिया।

पिता की मौत ने दिया झटका
साल 2005 में सुहास अपनी पिता की मौत के बाद काफी टूट गए थे। ऐसे में उन्होंने सोचा कि अब वे यूपीएससी की तैयारी करेंगे। बस फिर क्या था... उन्होंने सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू कर दी और फिर दिन रात मेहनत कर अपनी लगन से वे आईएएस अफसर बन गए।

सुहास अकसर अपने दफ्तर की थकान मिटाने के लिए बैडमिंटन खेला करते थे। मगर धीरे-धीरे ये उनकी जरूरत और शौक दोनों ही बन गया। सुहास ने कई कंपीटिशन खेलने शुरू कर दिये। वे इंटरनेशनल लेवल पर भी खेलने लगे और हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला स्थान कायम कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+