Taskeen Khan Success Story: मॉडलिंग छोड़ क्रैक की UPSC, मुख्य परीक्षा दे रही तब पिता थे ICU में
यूपीएएसी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 736वीं रैंक पाने वाली तस्कीन खान उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। मिस इंडिया बनने का ख्वाब छोड़ यूपीएससी की तैयारी की। चौथे प्रयास में सफल हुईं।
Taskeen Khan Motivational Story in Hindi: मॉडलिंग का करियर छोड़कर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट जाना और फिर तीन बार असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारना। आखिर में कामयाब होकर दिखाने वाली का नाम है तस्कीन खान।

तस्कीन खान ब्यूटी विद ब्रेन हैं। ब्यूटीक्वीन से ब्यूरोक्रैट बनने तक का सफर तय कर लिया है। पूर्व मिस उत्तराखंड रह चुकी हैं। मिस इंडिया का ख्वाब सजा रही थीं। इस बीच रुझान सिविल सेवा की ओर हो गया।

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 736वीं रैंक हासिल करने वाली तस्कीन खान उत्तराखंड के देहरादूर की रहने वाली हैं। तीन प्रयासों में प्री भी पास नहीं कर पाई थी। चौथे प्रयास में सफल रही हैं।

एक इंटरव्यू में तस्कीन खान ने बताया कि पहले औसत स्टूडेंट थीं। आठवीं में गणित विषय में काफी कम नंबर आए थे। हालांकि दसवीं-बारहवीं में 90 फीसदी अंक हासिल किए थे। यूपीएससी में भी लगातार तीन बार फेल हुई, मगर मेहनत करना नहीं छोड़ा। नतीजा सबके सामने है।

पेशे से तस्कीन मॉडल रही है। सिविल सेवक बनने के लिए मॉडलिंग छोड़ दी। इसके अलावा नेशनल डिबेटर और बास्केटबॉल चैंपियन भी रहीं। एनआईटी में दाखिले के लिए एंट्रेस एग्जाम क्वालिफाई कर लिया था। पैसे की कमी की वजह से एनआईटी में दाखिला नहीं ले सकीं।

अपनी यूपीएससी यात्रा का जिक्र करते हुए तस्कीन खान कहती हैं कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक फॉलोअर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसी से इन्हें भी यूपीएससी के लिए मोटिवेट किया। फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए हज हाउस मुंबई चली गईं।

तस्कीन का परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है। पिता आफताब खान, मां शाहीन खान और छोटी बहन अलीजा खान ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान खूब सपोर्ट किया। तस्कीन को साल 2020 में जामिया मिलिया इस्लामिया से यूपीएससी की फ्री में कोचिंग की।

तस्कीन खान के पिता आफताब खान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ग्रुप डी कर्मचारी रहे। यूपीएससी 2022 की तैयारी के दौरान इनके पिता बीमार हो गए थे। चार माह तक अस्तपाल में रहे। मुख्य परीक्षा में बैठीं तब पिता आईसीयू में भर्ती थे।












Click it and Unblock the Notifications