Success Story: उधार के रुपयों से B.Ed करने वाले लालचंद सुथार की कहानी, 13 बार फेल होने के बाद टॉप की RPSC
Success Story Rajasthan: रुक जाना नहीं तू कहीं हार के...। साल 1974 में रिलीज फिल्म 'इम्तिहान' में विनोद खन्ना पर फिल्माया गया यह गाना राजस्थान के लालचंद सुथार के जिंदगी पर भी सटीक बैठता है। लालचंद वो शख्स है, जो बार-बार फेल होने के बावजूद कभी हार नहीं मानी और सरकारी नौकरी लगकर ही दिखाया।
बेइंतहा गरीबी देखने वाले लालचंद सुथार गरीबी, संघर्ष, कड़ी मेहनत, असफलताएं व कामयाबी की मिसाल है। लालचंद सुथार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार 13 बार फेल हुआ। फिर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित संस्कृत शिक्षक ग्रेड सैकंड भर्ती 2022 की परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की।

लालचंद सुथार वर्तमान पोस्टिंग (Lalchand Suthar Current Posting)
13 बार फेल होकर 14वें प्रयास में सफल हुए लालचंद सुथार वर्तमान में राजस्थान के कोटा के पास सहरावदा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। लालचंद सुथार मूलरूप से कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के बुरनखेड़ी के रहने वाले हैं।

शादी के बाद बढ़ गई थी जिम्मेदारी
मीडिया से बातचीत में लालचंद सुथार अपने संघर्ष के दिनों के याद करते हुए कहते हैं कि साल 2016 में शादी हो गई थी। 4 साल का एक बेटा है। शादी के बाद बीवी, बच्चा व बेरोजगारी। लगातार फेल होने पर साल 2019 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी छोड़कर प्राइवेट जॉब करने लगा।

काम छोड़कर फिर शुरू की तैयारी
लालचंद सुथार कहते हैं कि बार-बार फेल होने पर मैंने सरकारी नौकरी की उम्मीद छोड़ दी थी, मगर पिता को मेरी मेहनत पर भरोसा था। पिता के कहने पर प्राइवेट जॉब छोड़कर फिर से तैयारी शुरू की और खुद को छह माह दिए। पत्नी व बच्चे से भी दूर रहा। आखिर 14वें प्रयास में दिसंबर 2024 में सैकंड संस्कृत शिक्षक भर्ती 2022 में सफलता मिली।

पैसे उधार लेकर की थी बीएड
लालचंद सुथार के परिवार के आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे। सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। पिता ने मजदूरी करके बेटे को कॉलेज भी करवाया दिया, मगर साल 2013 में बीएड की फीस भरने के लिए किसी से रुपए उधार लेने पड़े थे। फिर साल 2015 पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य आजमाया। इसके साथ ही 2024 तक नौ साल के दौरान लगातार 14 प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल हुए।
Lalchand Suthar 13 failures: लालचंद सुथार की 13 असफलाताएं
1. REET 2015
2. आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड 2015
3. रीट 2018
4. आरपीएससी सेकंड ग्रेड 2016
5. RPSC सेकंड ग्रेड 2018
6. RPSC फर्स्ट ग्रेड 2018 (संस्कृत विभाग)
7. सेकंड ग्रेड 2019 (संस्कृत विभाग)
8. DSSSB TGT 2019
9. रीट 2022
10. एमपी वर्ग वन 2019
11. एमपी वर्ग टू 2018
12. आरपीएससी सेकंड ग्रेड 2022
13. आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड 2022
लालचंद सुथार की सफलता का मूलमंत्र ( Lalchand Suthar Success Secret)
इंस्टाग्राम पोस्ट में लालचंद सुथार ने अपनी सफला का मूलमंत्र शेयर करते हुए लिखा कि 'जो आप पढ़ रहे हैं। वहीं पढ़ें। अपनी सामग्री पर पूरा विश्वास रखें। दूसरों की देखादेखी में ज्यादा किताबें ना एकत्रित करें। सीमित सामग्री बार-बार पढ़ें। पुराने पेपर और वस्तुनिष्ठ प्रश्न रोजाना हल करें। ज्यादा ऑनलाइन कोर्स न खरीदें। अधिक से अधिक रिवाइज करने पर ध्यान दें। यूं समझ के पढ़ें कि यह मेरे जीवन की लास्ट परीक्षा है। आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है।'
यह भी पढ़ें- Blind Bull Farmer Story: अपने अंधे बैल की आंखें बना किसान, लोग बोल रहे-'असली महाकुंभ तो इसी भाई ने नहाया'
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications