Success Story: 'जहां चाह वहां राह', बस कंडक्टर की डॉ बेटी ने पहले प्रयास में किया UPSC क्रैक,गजब है कहानी
UPSC Success Story: 'जहां चाह वहां राह ', सक्सेस स्टोरी की इस कड़ी में हम आपको आज एक ऐसी ही आईएएस ऑफिसर से मिलवाएंगे, जिसने इस कहावत को पूरी तरह से चरितार्थ किया है।
उन्होंने अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि आर्थिक परेशानी से आपके पास सुविधाओं की कमी हो सकती है लेकिन सफलता पाने के लिए पैसों की नहीं हौंसलों और मेहनत की जरूरत होती है।

जी हां , हम बात कर रहे हैं आईएएस ऑफिसर रेनू राज की, जो कि सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं। उनकी कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत है। रेनू मूलरूप से केरल के कोट्टायम जिले की रहने वाली है और इनके पिता एक बस कंडक्टर थे लेकिन उन्होंने हमेशा रेनू को आगे बढ़ने में मदद की।
सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से की प्राथमिक पढ़ाई
रेनू शुरू से ही काफी मेधावी रही हैं, उन्होंने कोट्टायम के सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, से अपनी प्राथमिक पढ़ाई की,अपनी मेहनत से इन्हें मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला, इन्होंने पांच साल यहां पर मेहनत से पढ़ाई की और डॉक्टर बनीं और इसके बाद इन्होंने कुछ दिन अस्पताल में नौकरी भी की।
नौकरी के दौरान लगा कि जनसेवा के लिए UPSC क्रैक करना जरूरी है
इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो इस प्रोफेशन के जरिए कम ही लोगों की सेवा कर पा रही हैं और यहीं से इनके मन में UPSC का ख्याल आया और बस तभी रेनू जॉब छोड़कर दिल्ली आ गईं और UPSC की तैयारी में लग गईं।
बिना रूके-बिना थमे रोजाना 6-7 घंटे की पढ़ाई
वो नियमित तौर पर रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई किया करती थीं, उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की भी किताबों को भी पढ़ा और जब तक एग्जाम नहीं हुआ तब तक उन्होंने ना दिन देखा और ना ही रात देखी।
पहले प्रयास में गाड़े सफलता के झंडे, पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की
साल 2014 में उन्होंने न सिर्फ यूपीएससी क्रैक किया बल्कि पूरे भारत में दूसरी रैंक भी हासिल की, खास बात ये है कि रेनू राज, ने यूपीएसी के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी। साल 2022 में डॉ. रेनू राज ने आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण से शादी की।
रेनू राज मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी काम करती हैं
आपको बता दें कि रेनू राज आज मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी काम करती हैं। वो कहती हैं कि 'सफलता के लिए आपके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए और ईमानदारी के साथ मेहनत तब तक करते रहना है जब तक सक्सेस मिल नहीं जाती है, सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है।'
सिर्फ और सिर्फ खुद पर भरोसा रखें-रेनू राज
'इसलिए अगर आप भी मंजिल पाने की ख्वाहिश रखते हैं तो सिर्फ और सिर्फ खुद पर भरोसा रखें और अपनी मेहनत में कोई कमी ना आने दें। असफलताओं से घबराएं नहीं बल्कि उसे ही अपना हथियार बना लें। अगर आप इसमें सफल हो जाते हैं तो निश्चित रूप से आपको आपकी मंजिल मिल कर ही रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications