Success Story: वो दिहाड़ी मजदूर जो बनेगा डॉक्टर, बिना कोचिंग NEET 2023 क्लियर, जानिए कैसी है लाइफ

पूरे मन से की गई मेहनत और प्रयास जीवन स्तर को बदलने के लिए पर्याप्त है। इसका जीता जागता उदाहरण हैं उमर अहमद गनी, जिन्होंने बिना कोचिंग ही नीट परीक्षा क्लियर कर ली।

Success Story NEET 2023: 19 वर्षीय उमर अहमद गनी (Umar Ahmad Ganie) ने 720 में से 601 अंक के साथ NEET UG 2023 क्लियर किया। गनी का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लेकिन इसका दबाव झेलते हुए भी अपने शिक्षा के प्रति जज्बे को बनाए रखना एक बड़ी बात है। उमर के पिता मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी हाउस वाइफ हैं। उमर अपनी आर्थिक तंगी वजह से कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते थे। ऐसे में उन्होंने घर पर ही सेल्फ स्टडी की।

नीट के तैयारी के लिए वे हर दिन शाम 4 बजे से 12 बजे तक और फिर सुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपना रूटीन फिक्स कर लिया था। स्कूल जाने के अलावा वे खाली वक्त में मजदूरी भी करते थे। नीट 2023 परीक्षा परिणाम आने के बाद उमर ने कहा, "मैं ऐसे परिवार से हूं जो आर्थिक रूप से कमजोर है।

Umar Ahmad Ganie

स्कूल जाने के दौरान मुझे दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करना पड़ा। जब मैं कक्षा 9 में था तब मेरे पिता की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी कि मेरे परिवार को आर्थिक रूप से सहायता मिले। वह 10वीं कक्षा में था जब मैंने अपने जिले के एक लड़के के एनईईटी पास करने और डॉक्टर बनने की खबर सुनी। इसने मुझे प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया और मैंने 11वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम को चुना।"

'COVID से डरा नहीं'
उमर ने कोरोना के दौरान कड़ा संघर्ष किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "कोविड ने मुझे डराया या रोका नहीं। मैंने अपने पड़ोस और दुनिया भर में चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखा और मुझे एनईईटी परीक्षा पास करने और लोगों की मदद करने के लिए डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।"

10वीं में मिली प्रेरणा
उमर को डॉक्टर बनेने की इच्छा तो पहले से ही थी। लेकिन जब उन्होंने सुना की पुलवामा एक छात्र नीट क्लियर कर लिया तो उन्होंने भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने की ठान ली। 10वीं क्लास में जब उमर थे तभी उन्हें ये प्रेरणा मिली। उमर ने कहा, " जब मैं 10वीं क्लास में था तभी मुझे पता चला कि पुलवामा जिले का एक छात्र ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी कहानी ने मुझे एनईईटी के लिए प्रेरित किया और मैंने ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम चुनने का फैसला किया।"

परिवार आर्थिक रूप से कमजोर
उमर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। लेकिन उनका मानना है कि कड़ी मेहनत जीवन स्तर को बदल सकती है। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। नीट की तैयारी के अपने अनुभव को शेयर करते हुए उमर ने कहा कि कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना ही लक्ष्य में सफलता की कुंजी है। नीट क्लियर करने के बाद उमर अब जम्मू-कश्मीर के किसी भी सरकारी मेडिकल स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। उमर कश्मीर में रहकर प्रैक्टिस भी करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+