Stuti Charan motivational story: बैंक PO बन गईं IAS ऑफिसर, बचपन से पढ़ा करती थीं UPSC टॉपर्स की कहानियां
Topper ias stuti charan upsc strategy: राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली स्तुति चारण ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2012 में AIR 3 हासिल की।

Stuti Charan motivational story: एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद अधिकांश लोग उसी में जिंदगी खपा देते हैं। दूसरी जॉब की तैयारी तक नहीं करते, मगर इस मामले में स्तुति चारण की सक्सेस स्टोरी सबसे जुदा व प्ररेणादायी है। स्तुति चारण वो शख्स हैं, जिसने बैंक पीओ की नौकरी पाने के बाद भी मेहनत जारी रखी और आईएएस बनकर दिखाया।
कौन हैं आईएएस स्तुति चारण?
- यूपीएससी टॉपर स्तुति चारण मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं। गुजरात कैडर में आईएएस अधिकारी हैं।
- आईएएस स्तुति चारण के पिता रामकरणसिंह जयपुर में राजस्थान स्टेट वेयर हाउस कॉपरेरेशन में डिप्टी डायरेक्टर रहे और मां सुमन स्कूल लेक्चरर।
- स्तुति चारण ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल रहीं। इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी।
- यूपीएससी में चयन होने से तीन माह पहले ही स्तुति ने यूको बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा क्रैक की थी। अहमदाबाद में ट्रेनिंग भी की।
- फिर बैंक की नौकरी छोड़कर गुजरात कैडर में आईएएस अधिकारी बन गईं।
आईएएस स्तुति चारण की शिक्षा
बता दें कि जोधपुर की स्तुति चारण ने पिता की पोस्टिंग के चलते स्कूली पढ़ाई भीलवाड़ा के विवेकानंद केंद्र विद्यालय हुरडा से की। जोधपुर के लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गईं। दिल्ली में IIPM से पर्सनल एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट कोर्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया।
स्तुति ने तीसरे प्रयास में पाई थी तीसरी रैंक
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2012 में स्तुति चारण ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। यह स्तुति का तीसरा प्रयास था। इस साल केरल की हरीथा वी. कुमार टॉपर रही थीं। दूसरे नंबर पर केरल के ही वी. श्रीराम रहे।
आईएएस स्तुति चारण का साक्षात्कार
मीडिया से बातचीत में गुजरात कैडर आईएएस अधिकारी स्तुति चारण ने बताया था कि वे समाज की बेहतरी के काम करना चाहती थी। बचपन से ही यूपीएससी टॉपर्स की कहानियां पढ़ा व सुना करती थी। खुद भी आईएएस बनने का ख्वाब देखती थी, जो साल 2012 में जाकर पूरा हुआ।
यह भी पढ़ें- IAS Abhishek Singh Suspended: प्यार में धोखा खाकर क्रैक कर डाली थी UPSC, पत्नी भी आईएएस












Click it and Unblock the Notifications