Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Abhishek Singh Suspended: प्‍यार में धोखा खाकर क्रैक कर डाली थी UPSC, पत्‍नी भी आईएएस

उत्‍तर प्रदेश कैडर में साल 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह को बिना बताए लंबे समय से तक गायब रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

IAS Abhishek Singh Suspended

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे चर्चित अधिकारी व सोशल मीडिया स्‍टार आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ बिना बताए लंबे समय तक अवकाश पर रहने के कारण कार्रवाई की गई है। इंस्‍टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर वाले आईएएस अभिषेक सिंह पूर्व में भी अपने गानों व सोशल मीडिया पोस्‍ट के लिए चर्चा में रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए अभिषेक सिंह सुर्खियों में रहे थे।

Recommended Video

    Bihar का गालीबाज IAS, Official Meeting में गालियां देने लगे KK Pathak, Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक पद से भी हटाए गए

    गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक पद से भी हटाए गए

    इससे पहले गुजरात चुनाव 2022 में आईएएस अभिषेक को केंद्रीय पर्यवेक्षक पद पर लगाया गया था, जिसकी जानकारी उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाड़ी के साथ तस्‍वीरें शेयर करके दी। उनके इस कदम पर चुनाव आयोग ने तुरंत सख्‍त कदम उठाया और उन्‍हें पर्यवेक्षक पद से हटा दिया था।

     दिल्‍ली में लंबे समय तक पोस्‍टेड रहे आईएएस अभिषेक सिंह

    दिल्‍ली में लंबे समय तक पोस्‍टेड रहे आईएएस अभिषेक सिंह

    आजतक की खबर के अनुसार आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को यूपी से साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्‍ली सरकार में पोस्टिंग दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल के लिए बढ़ाई गई। इसके बाद ये मेडिकल लीव पर चल गए थे। दिल्‍ली सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह को 19 मार्च 2020 उनके मूल कैडर यूपी में वापस भेज दिया गया था।

     आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित करने की वजह

    आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित करने की वजह

    लंबे समय तक यूपी कैडर में ज्‍वाइनिंग नहीं देने पर 10 अक्‍टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने आईएएस अभिषेक सिंह से ज्‍वाइन नहीं करने पर पक्ष जानना चाहा। तब भी इन्‍होंने कोई उत्‍तर नहीं दिया। फिर 30 जून 2022 को यूपी में ज्‍वाइनिंग दी। आईएएस अफसर अभिषेक ने अवमुक्‍त होने के बाद भी अभी तक नियुक्ति विभाग में अपनी योगदान की आख्‍या नहीं दी है।

     आईएएस अभिषेक सिंह को मुख्‍यालय नहीं छोड़ने को कहा

    आईएएस अभिषेक सिंह को मुख्‍यालय नहीं छोड़ने को कहा

    इस पर यूपी सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह के इस कदम को अखिल भारतीय सेवाएं आचारण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्‍लंघन मानते हुए आईएएस अभिषेक सिंह को तत्‍काल प्रभाव से निलं‍बित कर राजस्‍व परिषद से संबंध कर दिया। इस अवधि में साथ ही उनको बिना लिखित अनुमति के मुख्‍यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है।

     कौन हैं आईएएस अभिषेक सिंह?

    कौन हैं आईएएस अभिषेक सिंह?

    • आईएएस अभिषेक सिंह उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। 2011 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 94वीं रैंक पाकर आईएएस बने थे।
    • अभिषेक सिंह का जन्‍म 22 अगस्‍त 1990 को उत्‍तर प्रदेश में हुआ था।
    • ये सिंगर बी प्राक के दिल तोड़ व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना... समेत कई गानों पर अभिनय भी कर चुके हैं।

    IASअभिषेक सिंह की लव स्‍टोरी

    IASअभिषेक सिंह की लव स्‍टोरी

    मीडिया से बातचीत में खुद आईएएस अभिषेक सिंह अपनी लव स्‍टोरी का जिक्र कर चुके हैं। दिल्‍ली सरकार में डिप्‍टी आयुक्‍त रह चुके अभिषेक सिंह ने बताया था कि वे एक लड़की से प्‍यार करते थे। उस लड़की धोखा दे दिया था। तब सुसाइड करने तक की सोचने लगे थे, मगर फिर ब्रेकअप के दर्द को ही ताकत बनाकर यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए और आईएएस बन गए।

    कौन हैं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल?

    कौन हैं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल?

    • बता दें कि आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी यूपी कैडर में आईएएस हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल की छवि दबंग की आईएएस की है।
    • दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्‍म 25 जून 1985 को यूपी के आगरा में हुआ। इनके पिता को दिल्‍ली छावनी बोर्ड में उल्‍लेखनीय काम के चलते राष्‍ट्रपति से पदक भी मिला था।
    • दुर्गा शक्ति नागपाल के दादा पुलिस अधिकारी थे। साल 1954 में दिल्‍ली के सदर बाजार में ड्यूटी के दौरान इनके दादा की हत्‍या कर दी गई थी।
    • साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से स्नातक की।
    • दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 20वीं रैंक पाकर पहले ही प्रयास में आईएएस बन गई।
    • नोएडा एसडीएम रहते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन मामले सख्‍त कार्रवाई की, जिसके सामने तो तत्‍कालीन समाजवादी सरकार को भी झुकना पड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+