मानवता: अजनबी उबर ड्राइवर ने पैंसेजर को किडनी दान कर बचाई जान, पढ़ें दिल छू लेने वाला वाकया

सोशल मीडिया पर एक उबर ड्राइवर की दिल खुश को कर देने वाली स्‍टोरी वायरल हो रही है। जिसने अपने एक पैंसेजर को अपनी एक किडनी ही दान कर दी है।

वर्तमान समय में स्‍वार्थ के चलते अपने ही अपनों का साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अगर कोई अजनबी आगे बढ़कर निस्‍वार्थ भाव से किसी की मदद करता है तो ताज्जुब तो होगा ही, वो भी मदद ऐसी कि उसने जिसके लिए अपनी जान दाव पर लगा दी हो। जी हां आपने सही सुना सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्‍स की स्‍टोरी वायरल हो रही है जिसे सुनकर जहां हर कोई हैरान हो रहा है वहीं लोग इस शख्‍स को ईश्‍वर का भेजा हुआ फरिश्‍ता बताकर तारीफ कर रहे हैं।

चंद मिनट की मुलाकात के बाद दान कर दी किडनी

चंद मिनट की मुलाकात के बाद दान कर दी किडनी

ये घटना एक उबर ड्राइवर और उसके पैंसेजर के बीच की है जिसने चंद मिनट की मुलाकात के बाद अपनी टैक्‍सी में बैठे बीमार पैसेंजर को अपनी किडनी दान कर उसकी जान बचाई है। इस रियल स्‍टोरी में ऐसी दयालुता है जो बहुत सारे लोगों के जीवन को बदल सकता है।

 डॉयलिसिस सेंटर जाने के लिए टैक्‍सी पर बीमार शख्‍स हुआ था सवार

डॉयलिसिस सेंटर जाने के लिए टैक्‍सी पर बीमार शख्‍स हुआ था सवार

दरअसल, टिम लेट्स नाम के एक उबर ड्राइवर की कार में बिल सुमील नाम का एक यात्री डॉयलिसिस सेंटर जाने के लिए बैठा था। रास्‍तें में ड्राइव के दौरान सुमील ने अपनी हेल्‍स से संबंधित समस्याओं के बारे में बातचीत की। चंद मिनट की बातचीत के बाद उबर कैब ड्राइवर टिम लेट्स ने उस अजनबी यात्री की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान करने की इच्‍छा जाहिर कर दी।

 उबर ड्राइवर की बात सुनकर शख्स हो गया इमोशनल

उबर ड्राइवर की बात सुनकर शख्स हो गया इमोशनल

चंद‍ मिनट की मुलाकात के बाद जैसे ही अजनबी उबर ड्राइवर ने बिल सुमील से ये बात कही तो वो हक्‍का बक्‍का रह गया और उसकी आंखें नम हो गई। गेट्स ने ये फैसला बिल सुमील को डायलिसिस सेंटर ले जाने के बाद सुनाया। उसने सुमील से कहा भगवान ने उस दिन उसे उसकी कार में उसे जान बचाने के लिए भेजा था।

किडनी ट्रांसप्‍लांट की वजह से शख्‍स की बची जान

किडनी ट्रांसप्‍लांट की वजह से शख्‍स की बची जान

इसके बाद दोनों की किडनी मैच करवाने के लिए कई टेस्‍ट हुए और इसके बाद सर्जरी हुई और ट्रेस ने अजनबी पैंसेजर को किडनी दान कर दी, सुमील की सफल सर्जरी हुई।सर्जरी के एक साल बाद, सुमील बहुत अच्छा महसूस कर रहा है और डेलावेयर विश्वविद्यालय के रीनल रिहैब सेंटर में रिकवरी कर रहा है।

दोनों बन चुके हैं अब पक्‍के दोस्त

दोनों बन चुके हैं अब पक्‍के दोस्त

लेट्स जर्मनी में रहता है लेकिन बिल का कहना है कि वह अभी भी उसके संपर्क में है। वो उसका हमेशा के लिए दोस्त जिसने उसकी जान बचाई। रियल स्‍टोरी को गुड न्यूज मूवमेंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक अस्पताल में दोनों की एक तस्वीर साझा की। जिसे जमकर लाइक्‍स और कमेंट मिल रहे हैं।

भगवान का फरिश्‍ता बता रहे लोग

इस प्रेरणादायक सच्‍ची कहानी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी। कई लोगों ने कैब ड्राइवर के भाव की सराहना की और लिखा काश कोई मेरे परिवार के सदस्य के लिए ऐसा करता जो 8 साल से डायलिसिस पर है।

अन्य ने लिखा यह निःस्वार्थ दया और उदारता का सबसे अद्भुत कार्य हो सकता है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सुना है। मैं अवाक हूं। भगवान उन दोनों का भला करे!! वहीं एक ने लिखा परिवार के सदस्‍य भी अपनी किडनी दूसरे सदस्‍य को देने से घबराते हैं ऐसे में ट्रेस ने जो किया वो निस्‍वार्थ दयालुता है ये जरूर भगवान का धरती पर भेजा हुआ फरिश्‍ता है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/karnataka-elections-jds-mla-from-gubbi-constituency-srinivas-left-the-party-and-joined-congress-760786.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+