Maharashtra News: महाराष्‍ट्र चुनाव में ड्यूटी निभाते दिखेंगीं 3 कांस्‍टेबल बहनें, गरीबी को मात देकर पहनी खाकी

Labour Daughters constables in Maharashtra police: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्‍ट्र पुलिस पूरे राज्‍य में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष चुनाव करवाने की तैयारियों में जुटी है। महाराष्‍ट्र पुलिस के कांस्‍टेबल से लेकर वरिष्‍ठ अधिकारियों तक के कंधों पर चुनाव की जिम्‍मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: भोसले परिवार की इन 6 कांस्‍टेबल बहनों के कंधों पर भी होगी महाराष्‍ट्र चुनाव की जिम्‍मेदारी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वो तीन सगी बहनें ड्यूटी करतीं नजर आ सकती हैं, जो गरीबी को मात देखकर पुलिस कांस्‍टेबल बनीं और परिवार का नाम रोशन किया। हम बात कर रहे हैं महाराष्‍ट्र के गन्‍ना मजदूर मारुति जाधव की तीन बेटियों की।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Dates 2024: महाराष्‍ट्र की VIP सीटों के हाल, कौन दिग्‍गज कहां से लड़ सकता चुनाव?

जाधव खुद कभी स्‍कूल नहीं गए। मजदूरी करके परिवार चलाया, मगर शिक्षा की ताकत को बखूबी समझा और जाना भी। तभी तो बेटियों के स्‍कूल-कॉलेज की ओर बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। नतीजा यह रहा कि गन्‍ना मजदूर जाधव की तीनों बेटियां महाराष्‍ट्र में पुलिस कांस्‍टेबल बन गईं। तीनों वर्दी में जब एक साथ घर आईं तब मां-बाप तो गौरवान्वित हुए ही पूरा गांव भी बेटियों की सफलता पर जमकर नाचा। पिता की तो आंखें भर आईं।

Sister Success Story

दरअसल, महाराष्‍ट्र के बीड जिले में परली के पास सेलु टांडा में गन्‍ना मजदूर मारुति जाधव की तीन बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। तीनों ने गरीबी से जंग जीतकर महाराष्‍ट्र पुलिस की खाकी वर्दी पहनी है।

मारुति जाधव के पांच बेटियां व दो बेटे हैं। इन्‍होंने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझा। सबकी समान पर‍वरिश की। सबको पढ़ने-लिखने का खूब अवसर दिया। सातों बच्‍चों में से बेटी सोनाली के बाद अब शक्ति और लक्ष्‍मी ने भी महाराष्‍ट्र पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर कांस्‍टेबल बनने में सफल हो गईं।

बता दें कि सोनाली का महाराष्‍ट्र पुलिस कांस्‍टेबल पद पर कोरोना काल में चयन हुआ था जबकि बाद में उसकी छोटी बहन शक्ति व लक्ष्‍मी का भी चयन हो गया। तीनों बेटियां का गांव की पंचायत में एक साथ सम्‍मान किया। तीनों एक साथ वर्दी में वहां समारोह में पहुंची थीं।

मीडिया से बातचीत में तीनों बहनों ने बताया कि वे पिछले चार साल महाराष्‍ट्र पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटी हुई थीं। बड़ी बहन सोनाली का पहले चयन हुआ तो शक्ति व लक्ष्‍मी में आत्‍मविश्‍वास बढ़ा और बाद में दोनों छोटी बहनें भी कांस्‍टेबल बन गई।

bhosle sisters constable

महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर जिले में वाघवे पैकी खोतवाडी ताल्‍लुका पन्‍हाळा गांव में भोसले परिवार की छह बेटियां भी कामयाबी की मिसाल है। दो भाइयों की तीन-तीन बेटियां महाराष्‍ट्र पुलिस में कांस्‍टेबल के पद पर सेवाएं दे रही हैं। भोसले बहनों की पूरी सक्‍सेस स्‍टोरी यहां क्लिक करके पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+