Maharashtra Chunav: भोसले परिवार की इन 6 कांस्‍टेबल बहनों के कंधों पर भी होगी महाराष्‍ट्र चुनाव की जिम्‍मेदारी

Constable Sisters in Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इन दिनों महाराष्‍ट्र पुलिस पूरे राज्‍य में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष चुनाव करवाने की तैयारियों में जुटी है। महाराष्‍ट्र पुलिस के कांस्‍टेबल से लेकर वरिष्‍ठ अधिकारियों तक के कंधों पर चुनाव की जिम्‍मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Dates 2024: महाराष्‍ट्र की VIP सीटों के हाल, कौन दिग्‍गज कहां से लड़ सकता चुनाव?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 सम्‍पन्‍न करवाने की जिम्‍मेदारी उन छह महिला कांस्‍टेबलों के कंधों पर भी रहेगी, जो एक ही दादा की पोती व दो भाइयों की बेटियां हैं। एक-एक करके ये सभी छहों चचेचे बहनों ने महाराष्‍ट्र पुलिस ज्‍वाइन करके पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra News: महाराष्‍ट्र चुनाव में ड्यूटी निभाते दिखेंगीं 3 कांस्‍टेबल बहनें, गरीबी को मात देकर पहनी खाकी

भोसले परिवार कोल्हापूर महाराष्ट्र

भोसले परिवार कोल्हापूर महाराष्ट्र

हम बात कर रहे हैं भोसले परिवार की, जो महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले का है। कोल्हापूर के वाघवे पैकी खोतवाडी तालुका पन्हाळा निवासी प्राथमिक शिक्षक रंगराव भोसले की इन छह पोतियों ने कमाल कर दिखाया है। रंगराव भोसले के बेटे सुरेश भोसले व चंद्रकांत भोसले कोल्हापूर में खेती करते हैं। इन दोनों भाइयों की तीन-तीन बेटियां महाराष्ट्र पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रही हैं।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल सुजाता भोसले का इंटरव्यू

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल सुजाता भोसले का इंटरव्यू

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सुजाता भोसले ने बताया कि हमारे परिवार में सबसे पहले साल 2008 में बहन सोनाली व सुवर्णा भोसले ने महाराष्ट्र पुलिस ज्वाइन की थी। बाद में हम अन्य चार बहनें भी इन्हीं के नक्शे कदम पर चलीं और साल 2010 से लेकर 2017 तक की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट हो गईं। फिलहाल विभिन्न पुलिस कार्यालयों में सेवाएं दे रही हैं।

 ये बेटियां हैं पुलिस कांस्टेबल

ये बेटियां हैं पुलिस कांस्टेबल

दो भाइयों की कुल सात बेटियों में से छह बेटी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं जबकि सातवीं बेटी शुभांगी भोषले ने एमए बीएड कर रखा है। हालांकि इसकी महाराष्ट्र पुलिस सेवा में जाने की इच्छा नहीं है। चंद्रकांत भोसले की बेटियां सोनाली, रूपाली व विमल हैं जबकि सुरेश भोसले की बेटियों का नाम सुवर्णा, सारिका और सुजाता हैं।

 परिवार में दस सरकारी नौकरी

परिवार में दस सरकारी नौकरी

छह बेटियां पढ़-लिखकर काबिल बन गईं तो नतीजा यह रहा कि इनकी शादी के लिए रिश्ते भी अच्छे मिले। पांच बहनें शादीशुदा हैं। इनमें से चार के पति भारतीय सेना, महाराष्ट्र पुलिस व जिला परिषद और एक का पति रसायन कंपनी में कार्यरत है। बेटी व दामाद को मिलाकर अकेले भोसले परिवार में दस शख्स सरकारी नौकरी में हैं।

 इन जगहों पर दे रहीं सेवाएं

इन जगहों पर दे रहीं सेवाएं

1. सोनाली भोसले

14 साल पहले भोसले परिवार में पहली बार महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2008 सोनाली भोसले ने पास की। सोनाली वर्तमान में कोल्हापूर जिले में रजवाड़ा पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं। इनके पति महेश पाटिल भारतीय सेना में नायक पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

 2. सुवर्णा भोसले

2. सुवर्णा भोसले

चचेरी बहन सोनाली के साथ ही सुवर्णा भोसले का भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ था। सुवर्णा वर्तमान में कोल्हापूर आईजी कार्यालय में सेवाएं दे रही हैं। इनकी शादी समीर अस्वले से हुई है, जो ​कोल्हापुर जिला परिषद में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं।

3. सारिका भोसले

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2012 में भोसले परिवार से तीसरी बेटी सारिका का चयन हुआ। ये वर्तमान में पिंपरी-चिंचवाड़ आयुक्तालय में पोस्टेड हैं। इनकी शादी उदय पाटिल से हुई है, जो एक केमिकल कंपनी में कार्यरत हैं।

 4. रुपाली भोसले

4. रुपाली भोसले

रुपाली भोसले का चयन महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2010 में हुआ। ये वर्तमान में नासिक शहर पुलिस में कार्यरत हैं। रुपाली के पति कैलाश मुंगसे भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं।

5. विमल भोसले

5. विमल भोसले

भोसले परिवार से पांचवीं कांस्टेबल बनने का गौरव बेटी विमल को हासिल हुआ। साल 2014 की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में विमल भोसले का चयन हुआ। ये वर्तमान में कोल्हापूर परिवहन शाखा में कार्यरत हैं। इनके पति संजय सालोखे भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

6. सुजाता भोसले

6. सुजाता भोसले

भोसले परिवार की अविवाहित बेटी सुजाता ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2017 में सफलता पाई। ये वर्तमान में HQ Bavda में कार्यरत है। सुजाता कहती हैं कि आज हमारे परिवार की पहचान छह कांस्टेबल बहनों के नाम से भी होती है, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

sujata bhosale

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+