मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Bhosale Sisters : वो ​परिवार जिसकी 6 बेटियां बन गईं पुलिस कांस्टेबल, गरीबी को मात देकर पहनी खाकी वर्दी

महाराष्ट्र के कोल्हापूर के भोसले परिवार की छह बेटियां हैं पुलिस कांस्टेबल

Google Oneindia News

मुम्बई, 9 जून। बेटियों को बोझ समझने और स्कूल-कॉलेज की तरफ बढ़ते इनके कदम रोकने वालों के लिए यह परिवार मिसाल है। इस परिवार ने बेटियों को पढ़ने-लिखने का भरपूर अवसर दिया। नतीजा यह है कि छह बेटियां पुलिस कांस्टेबल बन गईं। शिक्षा की बदौलत और अपनी मेहनत के दम पर गरीबी को मात देकर इन छहों बहनों ने खाकी वर्दी पहनी है।

भोसले परिवार कोल्हापूर महाराष्ट्र

भोसले परिवार कोल्हापूर महाराष्ट्र

हम बात कर रहे हैं भोसले परिवार की, जो महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले का है। कोल्हापूर के वाघवे पैकी खोतवाडी तालुका पन्हाळा निवासी प्राथमिक शिक्षक रंगराव भोसले की इन छह पोतियों ने कमाल कर दिखाया है। रंगराव भोसले के बेटे सुरेश भोसले व चंद्रकांत भोसले कोल्हापूर में खेती करते हैं। इन दोनों भाइयों की तीन-तीन बेटियां महाराष्ट्र पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रही हैं।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल सुजाता भोसले का इंटरव्यू

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल सुजाता भोसले का इंटरव्यू

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सुजाता भोसले ने बताया कि हमारे परिवार में सबसे पहले साल 2008 में बहन सोनाली व सुवर्णा भोसले ने महाराष्ट्र पुलिस ज्वाइन की थी। बाद में हम अन्य चार बहनें भी इन्हीं के नक्शे कदम पर चलीं और साल 2010 से लेकर 2017 तक की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट हो गईं। फिलहाल विभिन्न पुलिस कार्यालयों में सेवाएं दे रही हैं।

 ये बेटियां हैं पुलिस कांस्टेबल

ये बेटियां हैं पुलिस कांस्टेबल

दो भाइयों की कुल सात बेटियों में से छह बेटी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं जबकि सातवीं बेटी शुभांगी भोषले ने एमए बीएड कर रखा है। हालांकि इसकी महाराष्ट्र पुलिस सेवा में जाने की इच्छा नहीं है। चंद्रकांत भोसले की बेटियां सोनाली, रूपाली व विमल हैं जबकि सुरेश भोसले की बेटियों का नाम सुवर्णा, सारिका और सुजाता हैं।

 परिवार में दस सरकारी नौकरी

परिवार में दस सरकारी नौकरी

छह बेटियां पढ़-लिखकर काबिल बन गईं तो नतीजा यह रहा कि इनकी शादी के लिए रिश्ते भी अच्छे मिले। पांच बहनें शादीशुदा हैं। इनमें से चार के पति भारतीय सेना, महाराष्ट्र पुलिस व जिला परिषद और एक का पति रसायन कंपनी में कार्यरत है। बेटी व दामाद को मिलाकर अकेले भोसले परिवार में दस शख्स सरकारी नौकरी में हैं।

 इन जगहों पर दे रहीं सेवाएं

इन जगहों पर दे रहीं सेवाएं

1. सोनाली भोसले

14 साल पहले भोसले परिवार में पहली बार महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2008 सोनाली भोसले ने पास की। सोनाली वर्तमान में कोल्हापूर जिले में रजवाड़ा पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं। इनके पति महेश पाटिल भारतीय सेना में नायक पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

 2. सुवर्णा भोसले

2. सुवर्णा भोसले

चचेरी बहन सोनाली के साथ ही सुवर्णा भोसले का भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ था। सुवर्णा वर्तमान में कोल्हापूर आईजी कार्यालय में सेवाएं दे रही हैं। इनकी शादी समीर अस्वले से हुई है, जो ​कोल्हापुर जिला परिषद में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं।

3. सारिका भोसले

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2012 में भोसले परिवार से तीसरी बेटी सारिका का चयन हुआ। ये वर्तमान में पिंपरी-चिंचवाड़ आयुक्तालय में पोस्टेड हैं। इनकी शादी उदय पाटिल से हुई है, जो एक केमिकल कंपनी में कार्यरत हैं।

 4. रुपाली भोसले

4. रुपाली भोसले

रुपाली भोसले का चयन महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2010 में हुआ। ये वर्तमान में नासिक शहर पुलिस में कार्यरत हैं। रुपाली के पति कैलाश मुंगसे भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं।

5. विमल भोसले

5. विमल भोसले

भोसले परिवार से पांचवीं कांस्टेबल बनने का गौरव बेटी विमल को हासिल हुआ। साल 2014 की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में विमल भोसले का चयन हुआ। ये वर्तमान में कोल्हापूर परिवहन शाखा में कार्यरत हैं। इनके पति संजय सालोखे भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

6. सुजाता भोसले

6. सुजाता भोसले

भोसले परिवार की अविवाहित बेटी सुजाता ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2017 में सफलता पाई। ये वर्तमान में HQ Bavda में कार्यरत है। सुजाता कहती हैं कि आज हमारे परिवार की पहचान छह कांस्टेबल बहनों के नाम से भी होती है, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

Rajendra Shekhawat : बचपन में पिता को खोया, फिर 5-5 स्कूलों में पढ़ाकर RAS बने राजेंद्र शेखावतRajendra Shekhawat : बचपन में पिता को खोया, फिर 5-5 स्कूलों में पढ़ाकर RAS बने राजेंद्र शेखावत

sujata bhosale

Comments
English summary
six constable sisters in Maharashtra Police from Bhosale family of Kolhapur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X