Sisters Success Story: बकरियां चराने वाले 2 भाइयों की बेटी रितु व करीना एक साथ बनेंगी डॉक्टर
NEET Result 2023: राजस्थान के जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के गांव नांगल तुलसीदास में चरवाहे भाइयों की की बेटी रितु यादव व करीना यादव ने नीट 2023 में 645 व 680 अंक पाए हैं।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा-2023 (NEET- UG Result) का परिणाम हाल जारी किया गया है, जिससे कई सक्सेस स्टोरियां सामने आई हैं। एक स्टोरी यादव बहनों की भी है।
ये चरवाहों की बेटी हैं। गरीबी में पली-बढ़ी और कड़ी मेहनत के दम पर नीट 2023 क्रैक कर डाली। अब दोनों एक साथ डॉक्टर बनेंगी। ये राजस्थान के जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के गांव नांगल तुलसीदास की रहने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार गांव नांगल तुलसीदास के हनुमान सहाय यादव व उनके नन्छूराम यादव गांव में ही बकरियां चराते हैं। साथ ही गाय-भैंस का दूध बेचकर परिवार चला रहे हैं।
हनुमान सहाय की बेटी रितु यादव व नन्छूराम की बेटी करीना यादव ने कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद नीट की तैयारी शुरू की। आठवीं तक की पढ़ाई दोनों ने सरकारी स्कूल से की।
रितु ने 12वीं में 97.2 प्रतिशत और करीना ने 83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद अपने ताऊ ठाकरसी यादव की मदद से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया और नीट की तैयारी की।
नीट में रितु ने 645 और करीना यादव ने 680 अंक हासिल किए हैं। दोनों चचेरी बहनों की सक्सेस स्टोरी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications