Muktendra Kumar: मजदूर के बेटे ने पास की UPSC, पिता करते ईंट भट्ठे पर काम, घर की छत से टपकता पानी
muktendra kumar motivational story in hindi: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 819वीं रैंक पाने वाले मुक्तेंद्र कुमार का परिवार बिजनौर के गांव सैदपुर में सरकारी चावल व गेहूं के भरोसे जीवन यापन कर रहा है।

Muktendra Kumar AIR 819 UPSC 2022: मजदूर का बेटा...। सरकारी राशन पर परिवार पल रहा...। घर की छत पर टपक रही...। हिंदी माध्यम से पढ़ाई और ख्वाब यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके अफसर बनना...। यह कहानी है उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव सैदपुर के मुक्तेंद्र कुमार की। इन्होंने ख्वाबों को हकीकत में बदला हे।
Recommended Video

Dalit labourer Son clears UPSC: हाल ही 23 मई को जारी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 परिणाम में मुक्तेंद्र कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर 819वीं रैंक हासिल की है। दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुक्तेंद्र कुमार के बारे में कहा जा रहा है कि रैंक के हिसाब से उनका IRS बनना तय है।
बता दें कि 23 वर्षीय मुक्तेंद्र कुमार 3 साल से यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अब उसे सफलता मिली है। मुक्तेंद्र कुमार ने कहा कि अब वह अपनी बहन की शादी धूमधाम से कर सकेगा। साथ ही बारिश में टपकती रहती अपने घर की छत की मरम्मत भी करवा सकेगा।

यूपीएससी 2022 के टॉपर्स की सूची में जगह बनाने वाले यूपी के मुक्तेंद्र कुमार की खास बात यह है कि उसने हिंदी माध्यम से सफलता हासिल की है, जबकि यूपीएससी की सिविल सेवा में हिंदी माध्यम वाले अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत काफी कम है। दूसरी यह कि मुक्तेंद्र कुमार दूर दराज के गांव से ताल्लुक रखते हैं। कम संसाधनों के बावजूद दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर डाली।
सबसे मुश्किल परिक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करके अफसर बनने के बाद हर कोई ईंट परिवहन में मजदूरी करने वाले सतीश कुमार के घर पहुंचकर उनको बधाई दे रहा है। मुक्तेंद्र कुमार की कामयाबी पर लोग कह रहे हैं कि उसने न केवल गांव सैदपुर बल्कि पूरे दलित समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपीएससी पास करने के बाद मुक्तेंद्र कुमार ने कहा कि वे पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान की दिशा में काम करना चाहते हैं। पहले एसएससी के ही बारे में जानता था, मगर यूपीएससी का पता चला तो 3 साल पहले इसकी तैयारी में जुट गया।












Click it and Unblock the Notifications