Motivational Story : बच्चे लिए 'भगवान' बन गया कार्डियोलॉजिस्ट! Bone Marrow डोनेट कर बचा ली जान
अमेरिका में हृदय रोगियों का इलाज करने वाले एक चिकित्सक ने एक बच्चे के लिए जो किया, वो शायद ही कोई डॉक्टर करता। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अली अलसमारा के एक बड़े योगदान के जरिए गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक बच्चे की जान बचाई जा सकी। डॉ. अली अलसमारा यूएस के टैम्पा बे में एडवेंटहेल्थ ओकाला के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एक्सपर्ट है। उन्हें जब पता चला की एक बच्चे को बोन मेरो की आवश्यकता है, तो वे बिना किसी संकोच के बच्चे को बचाने के लिए सारे प्रयास करने को तैयार हो गए।
यूएस के कार्डियोलॉजिस्ट अली अलसमारा ने अपनी अस्थि मज्जा कोई अचानक डोनेट करने का प्लान नहीं बनाया। दरअसल, वे तीन साल पहले बोन मेरो डोनेट करने का मन बना चुके थे, बस उन्हें इसे प्रत्यारोपण करने वाले की तलाश थी। ऐसे में उनके पास अचानक फोन आया और उन्हें बताया कि एक बच्चा माइलॉयड ल्यूकेमिया से ग्रस्त है और उसे तत्काल अस्थि मज्जा की जरूरत है। जिसके बाद बिना देर किए डॉ. अलसमारा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी जरूरी जांच करवाई और जांच में सब कुछ ठीक निकला।

अपने इस प्रयास को डॉ. अलसमारा ने लोगों के जीवन बचाने के लिए मुहिम के तौर पर देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अस्थि मज्जा डोनेट करने के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इससे अधिक से अधिक डोनर सामने आएंगे और जटिल बीमारी का इलाज संभव हो पाएगा।
अस्थि मज्जा डोनेट करने में कितना खतरा?
अस्थि मज्जा निकालने की प्रक्रिया एनेस्थीसिया के जरिए होती है। ये व्यक्ति को बेहोश करके किया जाता है। इससे पहले अस्थि मज्जा या रक्त स्टेम सेल दाता बनने के लिए पहला कदम बी द मैच रजिस्ट्री में शामिल होना है। दुनिया भर के डॉक्टर अपने मरीज़ों के लिए मिलान ढूंढने के लिए रजिस्ट्री में खोज करते हैं। यदि कोई डॉक्टर आपको किसी जरूरतमंद मरीज के लिए उपयुक्त के रूप में चुनता है, तो आपको दान देने के लिए बुलाया जा सकता है।
अस्थि मज्जा दान क्या रिस्क है?
एनेस्थीसिया की प्रक्रिया सामान्य प्रक्रिया के तहत अस्थि मज्जा निकाली जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ल्यूकेमिया के करीब 90 प्रतिशत मामलों में मरीज का पीबीएससी किया जाता है। इसके लिए अस्थि मज्जा की आवश्यकता होती है। जबकि अन्य 10 प्रतिशत मामलों में मज्जा का आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications