Success Story of Vidit Aatrey: IIT के बाद नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, अब खड़ी की 40,000 करोड़ की कंपनी
Success Story of Vidit Aatrey: आईआईटी दिल्ली में पढ़ना और उसके बाद लाखों के पैकेज की नौकरी करने का सपना कम ही लोगों का पूरा होता है, लेकिन हम आपको ऐसे व्यक्ति से मिलवाने जा रहे हैं जिसके ये दोनों सपने पूरे हुए लेकिन अपना बिजनेस करने का जुनून पूरा करने के लिए उसने लाखों की नौकरी को इस्तीफा दे दिया।

नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू किया, पहले प्रयास में असफल हुए लेकिन हार नहीं मानी इसके बाद अपने युनीक आइडिया की बदौलत कुछ ही सालों में 40 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी कर ली है।
बेंगलुरू के विदित आत्रेय
ये शख्स है मीशो कंपनी के फाउंडर विदित आत्रेय। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रहने वाले आत्रेय ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई पूरी कर नौकरी ज्वाइन की लेकिन उसमें उनका मन नहीं लगा क्योंकि वो अपना खुद का बिजनेस करना चाहते थे।
दोस्त के साथ शुरू की थी ये कंपनी
नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने अपने दिल्ली आईआईटी के दोस्त संजीवा बरनवाला के साथ बिजनेस करने की प्लानिंग की और सोशल कॉमर्स प्लेफार्म मीशो की शुरूआत दिसंबर 2015 में की। मीशो ने ई-कामर्स के क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है।
7 साल में करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी
भारतीय मूल का सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो जिसे विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने साथ मिलकर शुरू किया था उनकी कंपनी का महज सात साल में करोडों का टर्नओवर है।
पहला स्टार्टअप फेल हुआ तो ये सीखा सबक
बेंगलुरू में 1991 में जन्में नायाब आइडिया बिजनेस में लागया और सफलता हासिल की। हालांकि दोनों दोस्त अपने पहले स्टार्ट में सफल नहीं हुए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। याद रहे इन्होंने पहले हाइपरलोकल, ऑन-डिमांड ड्रेस मार्केट की शुरूआत की असफल रहे। इस असफल स्टार्टअप से एक महत्वपूर्ण सबक सीख। क्योंकि छोटे से बिजनेस में अपने सामान बेचने के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर थे, लेकिन वे अपनी वेबसाइटों का उपयोग नहीं कर रहे थे। जैसे अमेजॉन या फ्लिपकार्ट पर वो लिस्टेड नहीं थे।
मीशो कम दाम और उन्दा सर्विस के कारण बन चुका है सबका फेवरेट
बिजनेस को सोशल मीडिया के जरिए अधिक प्रभावी ढंग से बेचने में मदद करने के लिए, आत्रेय और बरनवाल ने 2015 में मीशो लॉन्च किया। उन्होंने बिजनेस के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप की कमियों को महसूस करने के बाद ऐसा किया। चंद ही महीनों में मीशो का कान्सेप्ट कस्मर्स को सस्ते और क्वालिटी प्रोडक्ट के कारण पसंद आया। मीशो प्लेटफॉर्म में सस्ते दामों में कई कैटेगेरी के प्रोडक्ट मौजूद हैं।
जानिए कितने करोड़ के मालिक बन चुके हैं 33 साल के आत्रेय
वर्तमान समय में करोड़ों महिलाएं इस बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और खूब कमाई कर रही हैं। मीशो में लगभग 750 से अधिक एम्प्लाइ हैं और कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन 40,576 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रिपोर्ट के विदित आत्रेय की कुल अनुमानित संपत्ति 414 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications