केरल: पीड़ितों के लिए 12 साल की लड़की ने दान दिया 19 लाख का सोने का केक, पिता ने जन्मदिन पर दिया था तोहफा

केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दुनियाभर से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। 'भगवान का देश' कहा जाने वाले ये दक्षिण राज्य सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे में दुनियाभर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।

Kerala Floods

नई दिल्ली। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दुनियाभर से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। 'भगवान का देश' कहा जाने वाले ये दक्षिण राज्य सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे में दुनियाभर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। दुबई में रहने वाली एक छात्रा ने तो अपने जन्मदिन पर तोहफे में मिला सोने का केक बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दे दिया। आधा किलो सोने से बने इस केक की कीमत 19 लाख बताई जा रही है।

पीड़ितों की मदद में दिया जन्मदिन का तोहफा

पीड़ितों की मदद में दिया जन्मदिन का तोहफा

दुबई की एक छात्रा ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने जन्मदिन का तोहफा दान में दे दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार प्रनाथी नाम की इस 12 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन पर तोहफे में मिला आधा किलो सोने का केक केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दे दिया। ये केक आधे किलो सोने से बना है और इसकी कीमत 19 लाख रुपये है। प्रनाथी ने सोमवार को केरल चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में सोने के इस केक को दान में दिया।

पिता ने दिया था आधा किलो सोने का केक

पिता ने दिया था आधा किलो सोने का केक

ये केक प्रनाथी को उनके जन्मदिन पर उनके पिता ने तोहफे में दिया था। प्रनाथी के पिता विवेक कल्लीडिल ने बताया, 'हम केरल में बाढ़ की खबर देख रहे थे जब उसने कपड़े और बाकी सामान दान में देने के बारे में पूछा। फिर वो अपने कमरे में गई और सोने का ये केक ले आई। उसने कहा कि वो इसे बाढ़ पीड़ितों के लिए दान देना चाहती है।' पेशे से इंडसट्रलिस्ट विवेक ने अपने तीनों बच्चों प्रनाथी, वर्णिका और द्यूथी को उनके जन्मदिन पर सोने का एक-एक केक गिफ्ट किया था। (फोटो: गोल्ड केक)

इससे पहले भी पीड़़ितों की मदद कर चुकी हैं प्रनाथी

इससे पहले भी पीड़़ितों की मदद कर चुकी हैं प्रनाथी

विवेक ने बताया कि सोने के केक को दान में देने के बाद प्रनाथी काफी खुश हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब इस 12 साल की बच्ची ने किसी की मदद की हो। इससे पहले प्रनाथी अपने पिता के जरिये कई बार बच्चों की मदद कर चुकी हैं। विवेक ने बताया कि इसी साल चेन्नई के कांची कामाकोडी ट्रस्ट अस्पताल में प्रनाथी ने एक 15 साल के बच्चे को इलाज के लिए संघर्ष करते हुए देखा था। प्रनाथी ने अपने पिता से बच्चे की मदद करने के लिए कहा और विवेक ने बच्चे की सर्जरी का खर्च उठाया था, जोकि करीब 3 लाख रुपये था।

केरल के लिए बढ़ रहे मदद के हाथ

केरल के लिए बढ़ रहे मदद के हाथ

वहीं दो साल पहले कालीकट के एक स्कूल में बच्चों को गेट तक पहुंचने में मुश्किल होती थी। तब प्रनाथी ने अपने पिता से बच्चों की सहायता करने के लिए कहा था। विवेक ने तब वहां कुछ जमीन खरीद के पार्किंग बनवाई थी ताकि बच्चों को चलने में दिक्कत ना हो। प्रनाथी की तरह कई लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। तमिलनाडु की एक 8 साल की बच्ची ने अपने गुल्लक के सभी पैसे (8,246 रुपये) बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दे दिए। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली अनुप्रिया ये पैसे पिछले चार सालों से जोड़ती आ रहीं थी। वो इससे साइकिल खरीदना चाहती थी लेकिन केरल के हालात देखकर उन्होंने ये पैसे दान देने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+