Video: ट्रेनी IPS Devendra Kumar को दिल दे बैठीं कलेक्टर Aparajita Singh, IAS के ऑफिस में की लव मैरिज
IAS IPS Love Marriage: आंध्रप्रदेश कैडर की आईएएस Aparajita Singh ने आईपीएस Devendra Kumar से Love Marriage की है। दोनों राजस्थान से हैं। वर्तमान में आईपीएस देवेंद्र कुमार ट्रेनिंग पर हैं जबकि अपराजिता सिंह कृष्णा जिले क
IAS Aparajita Singh Weds IPS Devendra Kumar: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की कई जोड़ियां एक दूसरे को दिल दे बैठती हैं। उन्हीं में से एक जोड़ी आईएएस अपराजिता सिंह व आईपीएस देवेंद्र कुमार की है। दोनों ने हाल ही बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी रचाई है।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के डीएम पी राजा बाबू के कार्यालय में आईएएस अपराजिता सिंह व आईपीएस देवेंद्र कुमार ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह बंधन में बंधे हैं। आईएएस-आईपीएस की कोर्ट मैरिज का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं। लोग इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
आईएएस अपराजिता सिंह सिनसिनवार कौन हैं?
- - अपराजिता सिंह आंध्रप्रदेश कैडर में साल 2019 बैच की आईएएस हैं।
- - अपराजिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में ज्वाइंट कलेक्टर हैं।
- -आईएएस अपराजिता सिंह राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली हैं। डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
- -MBBS करने के बाद साल 2017 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में पास नहीं हुईं।
- -साल 2018 में दूसरे प्रयास में 82वीं रैंक हासिल करके आंध्रप्रदेश में आईएएस बनीं।
आईपीएस देवेंद्र कुमार कौन हैं?
- -आईएएस अपराजिता के पति आईपीएस देवेंद्र कुमार भी राजस्थान के रहने वाले हैं।
- -29 नवंबर 1994 को जन्मे आईपीएस देवेंद्र कुमार ने बीटेक की डिग्री हासिल की है।
- -यूपीएससी 2021 में सफलता प्राप्त करने वाले देवेंद्र कुमार को उत्तर प्रदेश कैडर अलॉट हुआ।
- -देवेंद्र कुमार अभी ट्रेनिंग पर हैं। वे हैदराबाद स्थित SVPNPA में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications