छोटे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी : पिता की मौत के बाद दो नाबालिग बेटों ने संभाला रेस्‍टोरेंट, देखें इमोशनल VIDEO

छोटे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी : पिता की मौत के बाद दो नाबालिग बेटों ने संभाला रेस्‍टोरेंट, देखें इमोशनल VIDEO

अमृतसर, 07 फरवरी। हर बच्‍चे के लिए उसके पिता का साया एक मोटी पेड़ की दरख्‍त जैसे होते है जिसमें वो सबसे अधिकसुरक्षित होता है अगर वो छिन गया तो बच्‍चों की सारी दुनिया उजड़ जाती है।अगर बड़ी उम्र में हो तो बच्‍चे अपने आप संभल जाते हैं लेकिन अगर छोटी उम्र हो तो अपने को संभाल पाना मुश्किल होता है लेकिन अचानक नन्‍हें कंधों पर पूरे घर की जिम्‍मेदारी आ जाए तो वो सब दर्द भुलाकर अचानक बड़े हो जाते हैं। अमृतसर के दो नाबालिग बच्‍चों के साथ दास्‍तां कुछ ऐसी ही है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

छोटे कंधों पर आ गई बड़ी जिम्मेदारी

छोटे कंधों पर आ गई बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, अमृतसर के छोटे से गांव में रहने वाले जश्‍नदीप और अंशदीप के पिता की 26 दिसंबर 2021 में बीमारी की वजह से मौत हो गई और पूरे परिवार को संभालने की जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के कंधों पर आ गई।

जानें कितनी है दोनों की उम्र

जानें कितनी है दोनों की उम्र

परिवार को पेट पालने के लिए 17 साल के जश्‍नदीप और 11 साल के अंशदीप ने अपने पिता द्वारा शुरू किया गया रेस्‍टोरेंट जो अमृतसर में है उसे संभालना शुरू कर दिया। पिता ने उसे बड़ी लागत लगाकर कुछ दिन पहले ही खोला था और अचानक उनकी मौत हो गई।

प्रोफेशनल सेफ की तरह डिश परोसरते नजर आए ये बच्‍चे

प्रोफेशनल सेफ की तरह डिश परोसरते नजर आए ये बच्‍चे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें ये दोनों भाई प्रोफेशनल सेफ की तरह पिज्‍जा, ग्रालिक ब्रेड, सैंडविच समेत अन्‍य स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन बनाते और ग्राहकों को डिलीवर करते नजर आ रहे हैं।

गुरु गोविंद जी की दी ये सीख पर चल रहे ये मासूम

गुरु गोविंद जी की दी ये सीख पर चल रहे ये मासूम

दोनों ने कहा रेस्‍टोरेंट चलाने में बहुत खर्चा होता है लेकिन गुरु गोविंद के दिए उपदेश को याद करते हुए बच्‍चों ने कहा गुरु गोविंद ने कहा था कि चाहे कम खाना लेकिन अपनी मेहनत की कमाई खाना चाहिए। पिता होकर भावुक होकर बोले मेरे पापा ने भी ये ही सिखाया कि किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना, मेहनत से कमाना।

हर दिन 25 किमी दूर गांव से आते हैं रेस्‍टोरेंट

इनका रेस्‍टोरेंट इनके गांव से 25 किमी दूर है इसलिए दोनों सुबह ही घर से निकल जाते हैं और देर रात घर लौटते हैं। इनके रेस्‍टोरेंट का नाम टॉप ग्रिल अमृतसर नाम है। इनका ये रेस्‍टोरेट किराए पर है। इन का वीडियो शूट करने वाले इन बच्‍चों की मदद करने की सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+