अदीबा अनम व इरम चौधरी ने रचा इतिहास: 2 मुस्लिम लड़कियों के नाम दर्ज हुआ UPSC का सबसे अनूठा रिकॉर्ड
Muslim Woman IAS in India: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में दो मुस्लिम लड़कियों अदीबा अनम व इरम चौधरी के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिस पर जम्मू-कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक में हर किसी को गर्व हो रहा है। दोनों ने यूपीएससी सीएसई 2024 में इतिहास रचा है।
दरअसल, इरम चौधरी और अदीबा अनम अशफाक अहमद को यूपीएससी में पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार होने का गौरव हासिल हुआ है। यूपीएस में 40वीं रैंक हासिल करके इरम चौधरी मुस्लिम उम्मीदवारों में टॉपर बनी हैं जबकि अदीबा अनम महाराष्ट्र से आईएएस बनने वाली पहली महिला मुस्लिम लड़की हैं। अदीबा को 142वीं रैंक मिली है।

ADIBA ANAM ASHFAQUE AHEMAD: ऑटो चालक की बेटी से लेकर IAS तक
अदीबा अनम महाराष्ट्र के यवतमाल शहर की कलम चौक की रहने वाली हैं। अदीबा के पिता अशफाक अहमद ऑटो चलाते हैं। अदीबा ने कक्षा एक से बाहरवीं तक की पढ़ाई जिला परिषद उर्दू स्कूल से पूरी की। उर्दू परीक्षा में 94 प्रतिशत व 12वीं विज्ञान में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। नेट परीक्षा में भी सफलता हासिल की।

मीडिया से बातचीत में अदीबा ने बताया कि मामा निजामुद्दीन ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया। बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई के दौरान ही यूनिक अकेडमी ज्वाइन कर ली और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। उसके बाद हज हाउस मुम्बई में रहकर तैयारी की।
यह भी पढ़ें- Poorva Choudhary: राजस्थान की वो सुपर मॉडल, जो UPSC टॉप करके बनीं IPS, पिता ने शेयर की Success Story
अदीबा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहली बार भाग्य आजमाया, मगर प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई। दूसरे प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं। तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया लेवल 142वीं रैंक हासिल करने में सफल रहीं। रैंक को देखते हुए आईएएस सर्विस कैडर मिल सकता है।
IRAM CHOUDHARY: तीन बार नाकामी के बाद भी नहीं टूटीं इरम चौधरी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की डॉ. इरम चौधरी ने इसी जज़्बे से UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 40 हासिल कर अपनी सफलता की नई कहानी लिखी है। तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में देशभर में टॉप 50 में अपनी जगह बना ली।

राजौरी में पली-बढ़ी इरम चौधरी ने वहीं पर स्कूल की पढ़ाई की। फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज राजौर से साल 2019 में एमबीबीएस की डिग्री ली और यूपीएससी की तैयारियों में जुट गई। साल 2023 में यूपीएससी पास करके Indian Railway Management Service (IRMS) ज्वाइन की। दिसंबर 2023 से लखनऊ में ट्रेनिंग के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी जारी रखी।
यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
डॉ. इरम ने 2023 की UPSC परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। तब उन्हें लिखित परीक्षा में 724 और इंटरव्यू में 182 अंक मिले थे। कुल 906 अंकों के साथ वह थोड़ा पीछे रह गई थीं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें मजबूत बनाया और 2024 में देशभर में 40वीं रैंक दिलाकर उनका सपना पूरा कर दिया।
यूपीएससी में सफल कुल मुस्लिम उम्मीदवार
2020 31
2021 25
2022 29
2023 51
2024 26
UPSC CSE 2024: टॉप करने वाले प्रमुख मुस्लिम उम्मीदवारों की रैंक व नाम
यूपीएससी ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया है। कुल 1009 उम्मीदवार पास किए हैं। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने AIR-1 हासिल की है। यूपीएससी टॉपर्स में 26 उम्मीदवार मुस्लिम हैं।
40: इरम चौधरी
67: फ़र्ख़ंदा क़ुरैशी
131: मोहम्मद मुनीब भट्ट
142: अदीबा अनम अशफाक अहमद
281: वसीम उर रहमान
292: एमडी नायब अंजुम
314: मोहम्मद हारिस मीर
345: मोहम्मद शौकत अज़ीम
417: अलीफा खान
429: नादिया अब्दुल रशीद
442: नजमा सलाम
506: शकील अहमद
553: शाह मोहम्मद इमरान मोहम्मद इरफान
560: मोहम्मद आफताब आलम
585: मोहसिना बानो
594: सैय्यद मोहम्मद आरिफ़ मोइन
633: गुलाम हैदर
643: हसन खान
660: घांची गजाला मोहम्मदहनिफ
711: मुहम्मद सलाह टी ए
742: सदफ़ मलिक
768: यासर अहमद भट्टी
815: जावेद मेव
847: नज़ीर अहमद बिजरान
993: अरशद अजीज कुरेश
998: इक़बाल अहमद
यह भी पढ़ें- Birdev Siddappa Done: चरवाहे के बेटे ने क्रैक की UPSC, रिजल्ट आया तब खुद भी चरा रहा था भेड़ें












Click it and Unblock the Notifications