#U19CWC: (व्यंग्य) U-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ की 'मोहब्बत' ढूंढेगी अनुष्का
नई दिल्ली। अंडर-19 में चौथा खिताब हासिल करने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं। कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की तो खूब तारीफ हो ही रही है, कप्तान के तौर पर पृथ्वी शॉ के नेतृत्व क्षमता के खूब कसीदे पढ़े जा रहे हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने दूसरा U-19 वर्ल्ड कप जीता था, जिनसे अनुष्का शर्मा की लंबी मोहब्बत चली और हाल ही में इटली के मिलान में जाकर उन्होंने शादी कर ली।

खबर है कि अनुष्का ने पृथ्वी शॉ की मां को फोनकर बधाई दी है और उनकी मोहब्बत ढूंढने का जिम्मा उन्होंने खुद अपने पर ले लिया है। अनुष्का ने कहा है कि अब अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग के ठीक बाद वो इस मिशन में लग जाएंगीं और पृथ्वी शॉ के लिए उसी तरह एक लकी मोहब्बत ढूढ़कर देंगीं जैसे कि मैं अब तक विराट के लिए 'लकी' साबित हो रही हूं।
हालांकि पृथ्वी की मां ने अनुष्का से गुजारिश की है कि वो अभी मेरे लड़के को किसी तरह की 'राष्ट्रीय पनौती' से दूर रखें तो अच्छा। मां का कहना है कि मेरा बच्चा बहुत भोला है, वर्ल्डकप जीते हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और वो नहीं चाहती कि उनके बच्चे को किसी तरह की बुरी लत या बुरी नजर लगे। पृथ्वी की मां का कहना है कि उसे अभी तसल्ली से घर लौटने दो और कुछ दिन उसे जीत को एंज्वॉय करने दो। अगर उसने अच्छा किया तो उसके लिए इस तरह की पनौतियों की कोई कमी नहीं रहेगी। मां की इतनी बात सुनकर अनुष्का ने फोन पटक दिया।
(यह एक व्यंग्य है)












Click it and Unblock the Notifications