पाक महिला ने पूछा कौन है विराट कोहली? फैन बोले- जिसकी वजह से टूटे थे TV
Recommended Video

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान है। दुनिया भर में विराट के करोड़ों चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वो दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। अगर कोई विराट के ट्वीट पर लिखे कि विराट कौन हैं तो आप ये देखकर हैरान हो जाएंगे। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सात सिंतबर को जब एक पाकिस्तानी महिला ने विराट के पांच सितंबर को पोस्ट किए एक फोटो पर लिखा कि ये विराट कोहली कौन है।

दरअसल विराट कोहली ने पांच सितंबर को टीचर डे के दौरान एक फोटो पोस्ट करके टीचर डे की शुभकामनाएं दी थी। विराट की इस फोटो में कई पूर्व क्रिकेटरों के नाम लिखे गए थे, जिसमें कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम भी लिखे गए थे। विराट के इस फोटो पर पाकिस्तानी लड़की ने पूछा कि ये शख्स कौन है। इस सवाल के जवाब में एक पाकिस्तान शख्स ने लड़की को जवाब दिया।
फरीद उल हसनैन ने जवाब दिया कि ये भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान हैं। इस समय ये दुनिया के महानत्म बल्लेबाजों में से एक हैं कई दूसरे क्रिकेट इनसे पीछे हैं। इस जबाव के बाद कई दूसरे यूजर्स ने भी इस लड़की को जवाब दिया। एक भारतीय ने जवाब दिया कि ये विराट कोहली हैं जिसने पाकिस्तानी के गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है।












Click it and Unblock the Notifications