Humour: मोदी को गुजरात में हराने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं बेहद कठिन तंत्र साधना!
नई दिल्लीः क्या आप जानते हैं, कांग्रेस नेताओं को कैसे खुश किया जा सकता है! कांग्रेसी नेताओं को खुश करने के लिए आपको बस राहुल गांधी की तारीफ करनी होगी। अगर आपने राहुल गांधी की तारीफ की और कांग्रेसी नेता तारीफ से खुश हो गए तो आपको मंत्री पद मिल सकता है। कांग्रेसी राहुल गांधी की बातों का ठीक उसी तरह समर्थन करते हैं, जिस तरह केजरीवाल का मफलर केजरीवाल की सर्दी से सुरक्षा करता है।


चुनाव आए तो राहुल गांधी भी आ गए
दिल्ली में सर्दी नहीं आई है इसलिए केजरीवाल को मफलर की जरुरत नहीं पड़ी, लेकिन देश के कई राज्यों में चुनाव आ गए हैं इस कारण राहुल गांधी देश लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिछले दो महीने में 16 से ज्यादा मंदिरों की यात्रा की है।

राहुल गाँधी कर रहे हैं मंदिरों की यात्रा
आखिर राहुल गांधी ने इतने मंदिरों की यात्रा क्यों की? आखिर राहुल गांधी मंदिरों में इतने पूजा-पाठ क्यों कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि राहुल गांधी को इससे पहले कभी मंदिरों में नहीं देखा गया है। एक मंदिर में तो राहुल गांधी 15 मिनट में एक हजार से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ गए।

राहुल गांधी को दी गई सलाह
कुल्लु भाई ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए वो वेद पढ़ रहे हैं, उसी दौरान राहुल की मुलाकात एक बाबा से हो गई। हम साफ कर दें, उनकी मुलाकात का राम रहीम से कोई लेना देना नहीं है।

जीत जाएगी कांग्रेस पार्टी
इसी मुलाकात में बाबा ने राहुल को बताया कि अगर चुनाव जीतना चाहते हो तो मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ दिन में रोज मोदी नाम का जाप करें। राहुल को सलाह दी गई है कि हर रोज 108 बार मोदी का नाम जरुर लें। अगर उन्होंने ऐसा कर लिया तो जीत पक्की है।

राहुल ने बनाई ये योजना
कुल्लु ने बताया कि बाबा की बात मानकर राहुल बाबा ने मोदी को गुजरात में हराने की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया है कि मोदी नाम की तंत्र साधना भी की जा रही है। लेकिन कई लोगों ने बाबा पर शक है कि बाबा ने झूठ बोला है। कोई कुछ भी कही अभी तो राहुल गांधी गुजरात में मोदी को हराने में जुट गए हैं।
(यह एक व्यंग्य हैं, सच्चाई की उम्मीद सिर्फ देश के नेताओं से करें कुल्लु भाई से नहीं।)












Click it and Unblock the Notifications