अनुष्का ने नहीं मनाया करवाचौथ, रोहित शर्मा के लिए रखा मंगलवार का व्रत, कोहली को आया गुस्सा

नई दिल्लीः करवाचौथ के दिन को पत्नियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन वो कुछ भी नहीं खाती हैं। कुल्लु भाई की बात पर भरोसा किया जाए तो हनीप्रीत ने भी व्रत रखा। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि हनीप्रीत किसकी लंबी आयु के लिए व्रत रख रही थी। लेकिन अनुष्का शर्मा के बारे में कुल्लु का कहना है कि उन्होंने विराट के लिए व्रत रखा था, लेकिन व्रत टूट गया। व्रत कैसे टूटा ये आपको बाद में बताएंगे, पहले बताते हैं रोहित शर्मा की कहानी।

होटल में अनुष्का और विराट पी रहे थे चाय

होटल में अनुष्का और विराट पी रहे थे चाय

कुल्लु ने बताया कि अभ्यास करने के बाद होटल में विराट और अनुष्का चाय पी रहे थे, तभी रोहित शर्मा वहां आ गए। रोहित ने कहा कि वो रन नहीं बना पा रहे हैं। तभी विराट ने कहा कि अभी तो शतक लगाया था, जवाब ने रोहित ने कहा कि अभ्यास में कुछ खास नहीं कर पा रहे। तभी चाय देने आए वेटर ने उन्हें बताया कि वो एक बाबा को जानते हैं जो सारे इलाज करता है।

रात को बाबा ने मिलने गए विराट

रात को बाबा ने मिलने गए विराट

कुल्लु भाई की बात पर यकीन करें तो वेटर के कहने पर रात के दो बजे विराट, अनुष्का, रोहित निर्मल बाबा के पास गए। निर्मल बाबा के घर जाकर रोहित ने घंटी बजाई। निर्मल ने दरवाजा खोल और बोले तुम लोगों की कृपा इसलिए रुकती है कि तुम किसी को सोने नहीं देते। निर्मल बाबा आग बबुला हो गए।

बाबा ने पी लिया दो तीन बाल्टी पानी

बाबा ने पी लिया दो तीन बाल्टी पानी

आग बुझाने के लिए निर्मल बाबा ने दो-तीन बाल्टी पानी पी लिया। साथ ही विराट को भी चाय दी। बाबा को परेशानी बताई गई। सारी बातों को सुनकर निर्मल बाबा ने अनुष्का को कहा कि आपको व्रत रखना होगा रोहित शर्मा के लिए। अगर आप व्रत रखती हैं तो रोहित रन बनाने लगेंगे। अनुष्का ने कहा कि वो देश के लिए कुछ भी कर सकती है।

अनुष्का ने कर दी घोषणा

अनुष्का ने कर दी घोषणा

हमेशा झूठ बोलने वाले कुल्लु की माने तो निर्मल बाबा की बात मानकर अनुष्का ने व्रत रखने की घोषणा कर दी। लेकिन इससे विराट गुस्सा हो गए। विराट का कहना है कि मेरे लिए कभी व्रतन हीं रखती लेकिन रोहित के लिए व्रत करती है। ये गलत बात है।

विराट ने दिलाई याद

विराट ने दिलाई याद

विराट के गुस्से को देखते हुए अनुष्का ने विराट को करवाचौथ की याद दिलाई। बस अनुष्का को घर जाते हुए एक पानी पूरी वाला दिख गया और अनुष्का का व्रत टूट गया। कुल्लु का कहना है कि व्रत टूटने पर विराट बिल्कुल भी गुस्सा नहीं हुए। लेकिन विराट गुस्सा किसी और बात पर हो गए। गुस्से की वजह थी। अनुष्का का अकेले पानी पूरी खा लेना। अनुष्का अकेले पानी-पानी खाती रही विराट को एक भी पानी पूरी नहीं दी।

यह एक व्यंग्य है, इसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+