Uterus Cancer का कैसे लगाएं पता? पेट दर्द जैसे लक्षणों को ना करें इग्नोर, जानें इससे कैसे बचें
Uterus Cancer: भारत की महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत यूटरस कैंसर की वजह से होती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हर रोज इस कैंसर की वजह से ना जाने कितनी महिलाओं की मौत होती है। हालांकि इसकी एक बड़ी वजह महिलाओं की लापरवाही भी है। हालांकि वक्त रहते कैंसर का पता चल जाए तो इससे बचा भी जा सकता है।
यूटरस कैंसर कैसे होता है?
यूटरस कैंसर तब होता है जब यूटरस में हेल्दी सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है जो धीरे-धीरे एक गांठ का रूप ले लेती है। अगर ये बार-बार हो रहा है तो बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। अगर बार-बार यूरीन की जगह खून निकल रहा है जो ये भी यूटरस कैंसर के संकेत हैं।

आपको बता दें कि यूटरस कैंसर के बारे में कभी भी समय रहते नहीं चल पाता। अगर आपको खाना खाने का मन नहीं करता या फिर बार-बार पेट दर्द करता है तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर करने की गलती ना करें। कई महिलाएं यौन अंगों को दिखाने से बचती हैं यही वजह है कि वह इस कैंसर की जांच नहीं करा पाती। ऐसे में स्थिति और खराब हो जाती है और कैंसर अंतिम स्टेज पर पहुंच जाता है।
यूटरस कैंसर से बचाव
यूटरस कैंसर के इलाज के दौरान ये निर्भर करता है कि किस स्टेज पर कैंसर के बारे में पता चलता है। अगर पहली स्टेज पर ही कैंसर के बारे में पता चल जाता है तो इसकी सर्जरी होती है। इसमें पैथोलॉजिस्ट सेल्स का पता लगाने के लिए उन नमूनों की जांच करते हैं, जो कैंसररस हो सकती हैं। डॉक्टर्स हर 3 से 5 साल में महिलाओं को ये टेस्ट कराने के लिए जरूर कहते हैं। लक्षणों की जल्द पहचान होने पर कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications