Teddy Day 2025: टेडी डे पर पार्टनर को भेजें दिल को छू लेने वाले ये मैसेजेस, रिश्ता होगा मजबूत
Teddy Day 2025 Wishes and Quotes: वैलेंटाइन डे वीक का आज यानी 10 फरवरी 2025 को चौथा दिन है। इस दिन को टेडी डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन पार्टनर को टेडी गिफ्ट करने का परफेक्ट माना जाता है। खासतौर पर बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी जरूर गिफ्ट करना चाहिए।
टेडी बियर गिफ्ट में देकर करें प्यार का इजहार
आपको बता दें कि हर लड़की को टेडी बियर बहुत ही पसंद होते हैं। साथ ही वह इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं ताकि उनको एक प्यारा टेडी मिल सके। टेडी डे पर एक प्यारा सा सॉफ्ट टॉयज गिफ्ट कर प्यार का इजहार किया जा सकता है। टेडी बियर काफी क्यूट होते हैं और ये किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

टेडी के साथ भेजें प्यार भरे मैसेजेस
-अगर आप अपने पार्टनर को टेडी डे पर खास महसूस कराना चाहते हैं तो उसे टेडी के साथ प्यार भरे कुछ मैसेजस भी भेज सकते हैं। ये न सिर्फ उन्हें खुश कर देंगे ब्लिक आपके रिश्ते को और ज्यादा मजबूत भी कर देंगे।
-टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि प्यार और यादों का एक खूबसूरत एहसास है। अगर आप अपने क्रश, पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो एक प्यारा-सा टेडी गिफ्ट करें और उसके साथ दिल छू लेने वाला मैसेज भी भेजें।
टेडी डे 2025 में अपने पार्टनर को भेजें दिल को छू लेने वाले ये मैसेजेस
काश मेरी जिंदगी में भी वो हंसी पल आ जाए
किसी के आने से जीवन में बहार आ जाए
टेडी की तरह जो मुझे लिपटा ले सीने से
और मुझे उससे प्यार हो जाए
Happy Teddy Day
तुम दूर हो, इसका एहसास हो जाए कम
कुछ अपने जैसा भेज दो, जो कर दे तुम्हारी कमी को कम,
टेडी बियर को बाहों में भरकर सोते हैं,
और तुम्हें याद कर रोते हैं
Happy Teddy Day
सब जान कर भी अनजान बनते हैं,
अपनी हैरानी से हमें परेशान करते हैं,
जानते हैं हमारी पसंद, फिर भी सवाल-जवाब करते हैं,
पूछते हैं क्या चाहिए गिफ्ट में तुमको?
और फिर क्यूट सा टेडी बियर देकर सरप्राइज करते हैं
Happy Teddy Day
यादों के पिटारे से आज निकला है एक टेडी बियर,
भेज रहे हैं तुम्हारे पास ये डियर,
पसंद आ जाए तो भर लेना अपनी बाहों में,
और कर लेना हमको अपने नियर
Happy Teddy Day
मेरी मोहब्बत का एक ही उसूल है,
तू मुझे मिले न मिले, मगर हर हाल में कबूल है,
टेडी बियर ही बना ले मुझे अपना,
तेरे बिना ये जीवन फिजूल है
Happy Teddy Day
तुझे देखे बिना दिन नहीं होता पूरा,
तेरे जैसा नहीं है कोई दूजा,
अपने जैसा भेज दो एक टेडी बियर,
जिसे देखकर मैं हरदम न कह सकूं आई मिस यू
Happy Teddy Day












Click it and Unblock the Notifications