Death Through AI: 'ChatGPT ने ली मेरे बच्चे की जान', मां ने लगाए आरोप, सैम ऑल्टमेन पर मुकदमा दर्ज
Death Through AI: अमेरिकी सीनेट में एक भावुक सुनवाई के दौरान 16 साल के एडम के माता-पिता ने आरोप लगाया कि Opean AI का Chat Bot उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। एडम के पिता मैथ्यू राइन ने कहा कि ChatGPT ने उनके बेटे को "आत्महत्या के लिए उकसाया और खुद को नुकसान पहुंचाने सकने वाले विचारों को भी हवा दी।
सैम ऑल्टमेन पर मुकदमा
माता-पिता का आरोप है कि चैटबॉट "गलत रास्ता दिखाने और व्यवहार बदलने" में शामिल थे। सीनेट ने ChatGPT और Character.AI जैसी कंपनियों से कड़ी पूछताछ की। एडम के माता-पिता ने Open AI और सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) पर मुकदमा दायर किया है, यह दावा करते हुए कि उनके बेटे को कई महीनों तक अलग-थलग रखा गया।

'टाली जा सकती थी मौत'
मैथ्यू राइन ने सीनेटरों से कहा, "हम मानते हैं कि एडम की मौत टाली जा सकती थी।" उनकी पत्नी मारिया भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहीं। उनके एक इस बयान ने वहां मौजूद कई लोगों की आंखें भर दीं।
FTC की जांच
पिछले हफ्ते फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने Open AI, गूगल, मेटा, एक्सAI, स्नैप और Character.AI पर जांच शुरू की है। Character.AI पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। एक मां ने आरोप लगाया कि चैटबॉट ने उसके बेटे को यौन शोषण और भावनात्मक दुर्व्यवहार के लिए उकसाया।
'बच्चों को फसाया जा रहा'
14 साल के सेवेल सेट्जर III की मां मेगन गार्सिया ने भी आरोप लगाया कि चैटबॉट्स के लंबे समय तक चले दुर्व्यवहार ने उनके बेटे को आत्महत्या की ओर धकेला। गार्सिया ने कहा, "कंपनियों ने जानबूझकर इन चैटबॉट्स को बच्चों को फंसाने के लिए डिजाइन किया।"
AI पर बढ़ता दबाव
मिसौरी के रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉले की अध्यक्षता में हुई सुनवाई ने AI कंपनियों को कंट्रोल करने के दबाव को बढ़ा दिया। अन्य सीनेटरों ने भी मेटा और टेक कंपनियों को जवाबदेह ठहराने की चेतावनी दी। इसके साथ ही कांग्रेस ने अभी तक बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर व्यापक कानून पारित नहीं किया है। हालांकि, सैम अल्टमैन ने घोषणा की कि Open AI किशोरों के लिए नए सुरक्षा उपाय लाएगा- जिसमें उम्र की पहचान तकनीक, किशोर-विशेष ChatGPT संस्करण, पेरेंटल कंट्रोल और आत्महत्या और आत्म-हानि विषयों पर रोक शामिल होगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications