Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर घर में मंदिर को सजाने के 8 यूनिक तरीके, अपनाएं ये खास टिप्स
Shardiya Navratri 2025: भारत में नवरात्रि सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, पॉजिटिव एनर्जी और घर-आंगन में नई रौनक भरने का समय होता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के साथ-साथ घर के मंदिर को सजाना भी बेहद खास माना जाता है।
घर के माहौल में पॉजिटिविटी लाता है मंदिर
घर का मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक होता है बल्कि ये घर के माहौल में पॉजिटिविटी और शांति भी लाता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिर की सजावट सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होोती है।

मंदिर को सजाकर देवी को करें खुश
-फूलों, रोशनी, रंगोली और पारंपरिक आर्ट से सजा मंदिर न केवल देवी मां को प्रसन्न करता है बल्कि घर में सुख-शांति और खुशहाली भी लाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर इन यूनिक आइडियाज को अपनाकर अपने मंदिर को नया रूप दें और पर्व की भक्ति में डूब जाएं।
-अगर आप इस शारदीय नवरात्रि अपने मंदिर को यूनिक अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास और आसान आइडियाज दिए जा रहे हैं।
शारदीय नवरात्रि पर इन 8 तरीकों से सजाएं अपने घर का मंदिर
1. फूलों की प्राकृतिक सजावट
शारदीय नवरात्रि में ताजे फूलों से मंदिर को सजाना सबसे पारंपरिक और पवित्र तरीका माना जाता है। गेंदे, गुलाब, मोगरा या कमल के फूल मंदिर को एक अलग ही लुक देते हैं। आप फूलों की तोरण बनाकर दरवाजे पर लगा सकते हैं या फूलों की मालाओं से देवी प्रतिमा को सजा सकते हैं। चाहें तो हर दिन अलग-अलग रंगों के फूल इस्तेमाल कर मंदिर में नयापन ला सकते हैं।
2. लाइट्स और दीयों का जादू
त्योहारों पर रोशनी का अपना ही महत्व है। मंदिर को सजाने के लिए LED फेयरी लाइट्स, झूमर या छोटे-छोटे दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी के दीयों को रंगकर उसमें घी या तेल का दीपक जलाना न केवल सुंदर लगेगा बल्कि मंदिर में पवित्रता और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाएगा। आप चाहें तो दीयों की रांगोली भी मंदिर के पास बना सकते हैं।
3. फैब्रिक डेकोरेशन
मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए कपड़े से सजावट करना भी अच्छा ऑप्शन है। लाल, पीले, नारंगी या हरे जैसे शुभ रंगों के कपड़े मंदिर की बैकग्राउंड में लगाएं। आप चाहें तो बनारसी, सिल्क या ऑर्गेंजा फैब्रिक का इस्तेमाल करके मंदिर को भव्य रूप दे सकते हैं। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा पर नई चुनरी चढ़ाना शुभ माना जाता है।
4. पारंपरिक आर्ट और क्राफ्ट का इस्तेमाल
घर पर बने हैंडमेड सजावटी सामान जैसे पेपर लैंप्स, बंधनवार या मिट्टी के छोटे-छोटे पॉट्स मंदिर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप वॉल हैंगिंग्स, कलात्मक थाल और रंगोली डिजाइन को भी मंदिर की सजावट में शामिल कर सकते हैं। ये न केवल मंदिर को अनोखा लुक देगा बल्कि घर में देसी और ऑथेंटिक टच भी लाएगा।
5. रंगोली से चार चांद
मंदिर के पास रंगोली बनाना नवरात्रि की सजावट का अहम हिस्सा है। देवी के स्वागत में फूलों की पंखुड़ियों, हल्दी-कुमकुम या रंगीन पाउडर से सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है। चाहें तो हर दिन अलग-अलग डिजाइन बनाकर मंदिर के वातावरण में नया जोश भर सकते हैं।
6. धूप और सुगंध से सजावट
मंदिर का माहौल तभी पूरा होता है जब उसमें सुखद सुगंध फैली हो। नवरात्रि पर आप अगरबत्ती, धूपबत्ती, सुगंधित मोमबत्ती या अरोमा ऑयल डिफ्यूजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्की-हल्की खुशबू पूरे घर को दिव्यता से भर देगी और पूजा का अनुभव और भी आध्यात्मिक लगेगा।
7. पौधों से प्राकृतिक आभा
आजकल लोग मंदिर सजावट में छोटे-छोटे पौधों को भी शामिल कर रहे हैं। तुलसी का पौधा तो हमेशा शुभ माना जाता है। इसके अलावा मनी प्लांट या बांस के पौधे भी मंदिर के आस-पास रखे जा सकते हैं। ये पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सजावट में भी प्राकृतिक खूबसूरती लाते हैं।
8. थीम बेस्ड सजावट
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो मंदिर की सजावट को एक थीम दे सकते हैं, जैसे- नौ दिनों के लिए अलग-अलग रंगों की थीम अपनाना या फिर पर्यावरण-हितैषी सजावट करना। इससे मंदिर हर दिन नया और आकर्षक लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications