Relationship Tips: गांठ बांध लें Vikas Divyakirti सर की ये बात, किसी रिश्ते के छूट जाने का नहीं होगा गम
Relationship Tips: सोशल मीडिया पर फेमस इनफ्लूएंसर और यूपीएससी कोचिंग टीचर विकास दिव्यकीर्ति के रिश्तों और प्यार पर कही बातें अक्सर वायरल होती हैं। रिश्तों के टूटने और किसी के चले जाने का दुख कई बार बहुत से लोग झेल नहीं पाते हैं। ब्रेकअप या दोस्ती टूटने का यह डर बहुत से लोगों को अवसाद में भी डालता है। अगर आप भी ब्रेकअप या किसी अपने के छोड़कर जाने के दुख को झेल नहीं पाते हैं, तो विकास दिव्यकीर्ति की एक सीख गांठ बांध लें।
रिश्तों को लेकर विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि वह एक ही मंत्र मानकर चलते हैं, 'छोड़ दो'। आसान शब्दों में कहें, तो अगर कोई भी जाना चाहे, तो उसे जाने देना चाहिए। जब भी कोई आपको छोड़कर जाना चाहे, तो उसे जबरन रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इससे रिश्तों में बेवजह का खिंचाव होता है और जाने वाले को रोका नहीं जा सकता।

Relationship Tips: रिश्तों में नहीं होनी चाहिए जबरदस्ती
विकास दिव्यकीर्ति का कहना है, 'अगर कोई जाना चाहता है तो उसे जाने दो। रिश्ते पकड़कर नहीं, समझ कर चलते हैं। किसी भी संबंध को खत्म करने या छोड़ने का सबसे सही तरीका है कि न्यूट्रल होकर उसे जाने देना चाहिए। देख लूंगा, तुम्हें बर्बाद कर दूंगा... ऐसी धमकियों की कोई गुंजाइश नहीं होती है।'
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: क्या होता है रिश्ते में बर्नआउट फेज? इन 5 संकेतों से समझ लें रिश्ते का रेड फ्लैग
Vikas Divyakirti की बातें युवाओं के बीच लोकप्रिय
रिलेशनशिप और ब्रेकअप आज के दौर में बहुत कॉमन है। विकास दिव्यकीर्ति की बातें और उनके रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। रिश्तों को लेकर फेमस टीचर का कहना है कुछ लोग रिश्तों को डर, अकेलेपन या आदत के कारण ज़बरदस्ती बनाए रखते हैं। ऐसा रिश्ता न खुद के लिए अच्छा होता है न सामने वाले के लिए। यह बात आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रिलेशनशिप को लेकर अहम है। बहुत से लोग ब्रेकअप, दूरी या तकरार के बाद अपने पार्टनर को मनाने या रोकने में खुद को तोड़ देते हैं। किसी भी रिश्ते में दूरियों के बाद भी न्यूनतम सम्मान बचा रहे, तो यह भी इस दौर की एक उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: कैसे पहचानें कि यह रिलेशन नहीं सिचुएशनशिप है? ये 3 संकेत बता देंगे रिश्ते का नेचर












Click it and Unblock the Notifications