Relationship Tips: क्या होता है रिश्ते में बर्नआउट फेज? इन 5 संकेतों से समझ लें रिश्ते का रेड फ्लैग

Relationship Tips: आज की तेज रफ्तार और हाई-कनेक्टेड लाइफ में रिश्तों पर दबाव पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। लगातार चैटिंग, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, हर समय उपलब्ध रहने की मजबूरी और परफेक्ट कपल दिखने की चाहत ने रिश्तों की स्वाभाविक नर्मी कम कर दी है। कई बार परफेक्ट लगने वाले कपल भी मामूली बातों पर हुए विवाद के बाद अलग हो जाते हैं। रिश्तों में उलझन और टकराव के इस हालात के लिए एक शब्द रिलेशनशिप बर्नआउट फेज इस्तेमाल होता है।

यह वो स्टेज है जब रिश्ता थकान, तनाव और मानसिक बोझ में बदलने लगता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके संकेत साफ होते हैं। अगर समय पर नहीं पहचानें, तो रिश्ता धीरे-धीरे टॉक्सिक बनने लगता है।

Relationship Tips

Relationship Tips: बर्नआउट फेज के क्या हैं संकेत

- इमोशनल थकान: रिश्ते में होने के बावजूद आप खाली महसूस करें और कुछ भी अच्छा नहीं लगे।

- बातचीत कम होना: पार्टनर के साथ बातचीत या समय बिताने में थकान महसूस करने लगना एक संकेत है। यह सीधा संकेत है कि रिश्ता आपको भावनात्मक तौर पर थकाने लगा है। इमोशनल स्तर पर होने वाली यह थकान रिश्ते के खराब होने का पहला और सबसे बड़ा संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: कैसे पहचानें कि यह रिलेशन नहीं सिचुएशनशिप है? ये 3 संकेत बता देंगे रिश्ते का नेचर

- बात-बात पर चिड़चिड़ापन: बात करने का मन नहीं करना या छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाना। जब रिश्ते में बर्नआउट शुरू होता है, तो पहले जो बातें आपको खुश करती थीं, उन पर अब चिड़चिड़ाने लगते हैं। लगातार बहस, गुस्सा या गैर-जरूरी तकरार यह दिखाते हैं कि भावनात्मक दूरी बढ़ रही है।

- हर समय गलत साबित होने का डर: रिश्ता ऐसे मोड़ पर पहुंच जाए जहां आप हर बात सोच-समझकर कहें। अपनी भावनाएं छिपाएं या हमेशा सही बोलने का दबाव महसूस करें। यह इमोशनल रेड फ्लैग है। हेल्दी रिश्ते में डर नहीं, कंफर्ट होना चाहिए।

- खुद में बदलाव महसूस करना: रिलेशन ने आपकी पूरी पर्सनैलिटी बदल दी हो। अगर रिश्ता आपको आपकी पहचान या मूल नेचर से दूर ले जाने लगे। जैसे अपने शौक छोड़ देना, दोस्तों से दूरी बनाना या खुद को कम आंकना, तो यह रिश्ते के बिगड़ने की तरफ इशारा करता है।

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: आपका पार्टनर शादी को लेकर है सीरियस या नहीं? इन संकेत से लगाएं पता

- एकतरफा कोशिश: जब रिश्ता निभाने की जिम्मेदारी सिर्फ आप पर आ जाए और पार्टनर की तरफ से कभी उत्साह न दिखाई दे, तो यह भी एक बड़ा रेड फ्लैग है। हेल्दी रिश्ते में दोनों बराबर भावनात्मक निवेश करते हैं। एकतरफा कोशिशें रिश्ते को बर्नआउट की तरफ तेजी से धकेल देता है।

Relationship Tips: बर्नआउट के संकेतों को न करें अनदेखा

रिलेशनशिप बर्नआउट कोई रातोंरात नहीं होता है। यह धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आपको ऊपर दिए गए संकेत अपने रिश्ते में दिखाई दें, तो उन्हें हल्के में न लें। बातचीत करें, रिश्ते की सीमाएं तय करें और अपने आत्मसम्मान के साथ किसी सूरत में समझौता न करें। इसके जरिए रिश्ते को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर रिश्ता लगातार आपको मानसिक और भावनात्मक तौर पर थका रहा है, तो शायद यह आपके लिए सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: सगाई होने के बाद पार्टनर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वरना टूट सकता है रिश्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+