Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में खाएं हेल्दी मिठाई, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं होगा हाई शुगर
Raksha Bandhan 2023: देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है और 30 अग्स्त को सभी लोग भाई-बहनों का पर्व रक्षबंधन सेलिब्रेट करेंगे। कोई भी त्यौहार जब आता है तो बाजार सज जाते हैं और घरों में मिठाइयों के डिब्बे भर जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन भी मिठाई के बिना अधूरा है। भाई और बहन हर साल एक दूसरे के लिए पसंदीदा मिठाई लाते हैं। लेकिन जिन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हैं वह मिठाई का सेवन करते समय इन खास बातों का ध्यान रखें।
दरअसल, त्यौहारों में मिठाई की खूब डिमांड होती है खासतौर से रक्षाबंधन में। ऐसे में इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर मिठाई में मावे की मात्रा को बढ़ा देते हैं। इसी वजह से कई बार लोगों को अधिक डाइबटीज, हाई बीपी, घबराहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

त्यौहार के समय मिठाई में मिलावट की मात्रा अधिक होती है। जिन्हें अधिक वजन, बीपी, शुगर जैसी बीमारियां हैं वह मिठाई का सेवन करने से बचें। लेकिन अगर वह सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में मिठाई अगर खाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना होगा।
1. ज्यादा मात्रा में मिठाई ना खाएं
2. अधिक घी और मक्खन वाली मिठाईयों से बचें
3. मिठाइयों में जो तत्व डाले जाते हैं उससे बचें
4. जिस जगह मिठाइयां बनाई जाती हैं वहां ध्यान रखें कि कितनी देर पहले इसे बनाया गया है।
5. कुछ मिठाइयों में अधिक रंग डाला जाता है। ऐसें में इसको खाने से बचें।
6. मिठाइयों में होने वाली सामग्री का इस्तेमाल की जानकारी अवश्य लें।
7. जिन लोगों को शुगर है वह जितना हो सके मिठाई का सेवन ना करें अन्यथा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications