Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raksha Bandhan 2023: इस बार रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं अपना घर, राखी की थाली को इस तरह करें डेकोरेट

Raksha Bandhan 2023: किसी भी त्योहार के मौके पर लोग घर को अलग तरीके से सजाने का खास ध्यान देते हैं। चाहे पर्व कोई भी हो लेकिन घर का लुक बिल्कुल अलग नजर आना चाहिए। ऐसे में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आगामी 31 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस मौके पर अपने घर को एक नया अंदाज देना चाहते हैं तो इसे अलग तरीके से सजाएं।

ऐसे में अगर आप भी रक्षा बंधन के त्योहार पर भाई-बहनों के स्वागत के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो कुछ अलग तरह के आइडियाज अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ खास तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने घर को इस रक्षाबंधन पर सबसे अलग बना सकते हैं।

rakhi

फूलों से सजाएं अपना घर
इस बार रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन मिलकर अपने घर को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करें। फूलों की सजावट से घर में चार चांद लग जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपने घर को फूलों से सजाकर अपने भाई-बहन का स्वागत कर सकते हैं। आप चाहें तो फूलों की रंगोली बनाएं या फिर फूलों की लड़ियों से भी घर की सजावट की जा सकती है।

रंगीन बेडशीट और पर्दों का करें इस्तेमाल
इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर घर को खूबसूरत लुक देने के लिए आप रंगीन बेडशीट, कुशन कवर और पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलरफुल चीजों से घर सजाने से उसका लुक ही बदल जाता है। घर का डेकोरेशन देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, साथ ही में पॉजिटिव एनर्जी भी देता है।

एरोमा कैंडल्स का करें इस्तेमाल
रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई-बहन के लिए किसी तरह के इवेंट का आयोजन कर रहे हैं तो उसमें कलरफुल डेकोरेटिव कैंडल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। एरोमा कैंडल्स से घर को सजाने पर न केवल इसकी खूबसूरती बढ़ती है बल्कि घर में एक अलग खुशबू भी होती है। होम डेकोरेशन में अगर कैंडल्स के साथ फ्रेश फूलों को भी इस्तेमाल करें तो घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही और साथ में पॉजिटिव वाइब्स भी आएंगी।

राखी की थाली की करें सजावट
घर को अच्छे से सजाने के बाद बहनें अपने भाई के लिए राखी की थाली को भी अलग तरीके से डेकोरेट करें। राखी की थाली में राखी, दीपक, फूल, रोली, चावल और मिठाई की अच्छी तरीके से सजावट करें। आप चाहें तो भाई के लिए थाली में चॉकलेट भी सजा सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+