तेज धूप में हो रही है टैनिंग की समस्या, इन स्किन केयर टिप्स को अपनाएं, तुरंत निखरेगी त्वचा
Skin Care Tips: स्किन को धूप से बचाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर रूटीन को अपनते हैं। तेज धूप की वजह से स्किन में टैनिंग की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके चलते स्किन अपनी नमी और निखार खोने लगता है। स्किन काफी डल भी दिखने लगती है। तेज धूप से स्किन को बचाने के लिए इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। साथ ही कुछ स्किन केयर टिप्स को अपनाने से भी स्किन को टैनिंग से बचाया जा सकता है।
तेज धूप के संपर्क में आते ही अक्सर त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न की समस्याएं दिखने लगती हैं। वहीं कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने के बावजूद स्किन डल नजर आती है। आइए ऐसे में हम आपको कुछ बेहतरीन स्किन केयर टिप्स के बारे में बताते हैं जिसे फॉलो करके आप चेहरे की नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रख सकते हैं।

स्किन को ज्यादा स्क्रब न करें
स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करने के लिए कई लोग स्क्रबिंग की मदद लेते हैं लेकिन तेज घूप होने पर स्क्रब करके घर से बाहर न निकलें। स्क्रब करने से त्वचा पर कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो हफ्ते में एक बार माइल्ड स्क्रब से स्किन की क्लीनिंग कर सकते हैं।
अच्छे सनस्क्रीन का करें चुनाव
कई बार सनस्क्रीन लगाने के बावजूद त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न की परेशानी हो जाती है। ऐसे में सनस्क्रीन चुनते समय एसपीएफ को ध्यान में रखना न भूलें। स्किन को तेज धूप से बचाने के लिए कम से कम 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा सूरज की यूवी रेज से पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
विटामिन सी की लें मदद
चेहरे पर चमक लाने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसे में आप विटामिन सी युक्त फेस क्रीम, फेस वॉश और फेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके स्किन की डलनेस बहुत जल्द ही दूर हो जाएगी।
तेज धूप में हल्का मेकअप करें
कुछ लोग चेहरे का डलनेस छुपाने के लिए मेकअप की मदद लेते हैं। हालांकि हैवी मेकअप करने से त्वचा पर साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसलिए चेहरे पर हमेशा लाइट मेकअप ही अप्लाई करें। तेज धूपमें चेहरे पर ज्यादा मेकअप न करें इससे स्किन का निखार खत्म हो सकता है।
फेस को रोज साफ करें
त्वचा को धूप से बचाने के लिए फेस को क्लीन करना जरूरी है। ऐसे में सुबह और शाम के समय चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह से साफ करें। खासकर अगर आपकी स्किन ऑयली है तो दिन में कम से कम 3 बार स्किन को क्लीन करें। फेस को साफ रहखने से टैनिंग की समस्या कम होती है।
अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं
तेज धूप में निकलते ही स्किन चिपचिपी होने लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन लगाने के कुछ देर बाद फेस पर मॉइश्चराजर जरूर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बरकरार रहती है और त्वचा को धूप से कम नुकसान पहुंचता है। वहीं टैनिंग की समस्या से बचने के लिए आप स्किन पर एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications