Parenting Tips: क्या होता है गुड टच और बैड टच? बच्चों को सीखाना है इस वजह से जरूरी

Parenting Tips: भारत में जिस तरह छोटे बच्चों के साथ हो रही यौन शोषण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में बच्चों के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर बैड टच और गुड टच में क्या अंतर होता है।

बच्चे जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं उन्हें इस बात की जानकारी होनी बेहद जरूरी है कि कोई अगर उन्हें छुने की कोशिश करे तो क्या कदम उठाना चाहिए। हम बच्चों को जितनी जल्दी अपने शरीर का सम्मान करना सिखाएंगे उतना ही ये उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर होगा।

Parenting Tips

बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताने की जिम्मेदारी सबसे पहले उसके मां-बाप की है। ऐसा इसलिए ताकि यौन शोषण जैसी घटनाओं से उनको बचाया जा सके। इसके अलावा उनके स्कूलों में भी इस बारे में जानकारी देनी चाहिए।

बच्चों कैसे सिखाएं बैड टच और गुड टच?

1. कम उम्र में बताएं कि कहां टच करना सही है या गलत
2. चाहे लड़का हो या लड़की शरीर के हर हिस्से के बारे में विस्तार से बताएं
3. बच्चों को सिखाएं कि किसके सामने और कब कपड़े बदलें
4. बच्चों को ये बताना जरूरी है कि उन्हें अपने पर्सनल पार्ट्स ढककर रखने चाहिए।
5. लड़की हो तो उसे समझाएं कि किसी के छुने पर वह क्या एक्शन ले।
6. बच्चे को ये जरूर बताएं कि मेल और फिमेल बॉडी आखिर क्या फर्क है।
7. बच्चे को ये समझाना आवश्यक है कि उनका कोई भी बॉडी पार्ट डर्टी नहीं होता।
8. बच्चे को ये भी बताएं कि अगर कोई उनके पर्सनल पार्ट पर छुने की कोशिश करता है तो इसे बैड टच कहा जाता है। इस बारे में वह तुरंत आकर अपने माता-पिता को सबसे पहले बताए।

इस तरह से अगर आप अपने बच्चे को बैड-गुड टच के बारे में सीखाना शुरू करेंगे तो उसके आगे लिए भी अच्छा होगा और वह अपनी सुरक्षा खुद कर पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+