Nita Ambani Fashion: नीता अंबानी की फेवरेट साड़ी की कीमत है लाखों में, पहले सिर्फ रानियों के लिए होती थी तैयार
Nita Ambani Fashion: नीता अंबानी अपने शाही अंदाज और क्लासिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। परिवार का फंक्शन हो या कोई बिजनेस इवेंट हो, उनका लुक हमेशा चर्चा में रहता है। नीता अंबानी के पारंपरिक परिधानों में सबसे खास जगह रखती है कांजीवरम साड़ी। यह भारतीय परंपरा और शाही स्टाइल की प्रतीक मानी जाती है। इन साड़ियों को तैयार करने में महीनों का वक्त लगता है और एक-एक साड़ी की कीमत लाखों रुपये में होती है।
नीता अंबानी की कांजीवरम साड़ियों की खासियत यह है कि इसे कभी सिर्फ दक्षिण भारत की रानियों और राजघराने की औरतों के लिए तैयार किया जाता था। इसकी वजह है कि इसे कारीगर खास तौर पर हाथ से तैयार करते थे और इनमें सोने की तारों से काम किया जाता था। इतनी महंगी साड़ियां आम महिलाएं अफोर्ड नहीं कर सकती थीं।

Nita Ambani Fashion: लाखों में होती है साड़ियों की कीमत
- कांजीवरम साड़ियों की कीमत लाखों में होती है और यह विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और बुनकर उद्योग की पहचान के तौर पर जानी जाती है।
- इन साड़ियों की कीमत बुनाई, डिज़ाइन और इस्तेमाल किए गए रेशम व ज़री के आधार पर तय होती है। एक साधारण कांजीवरम साड़ी जहां ₹50,000 से शुरू होती है, वहीं असली और हैंडवोवन (हाथ से बुनी) साड़ियां लाखों रुपए तक की होती हैं।
यह भी पढें: पिंक साड़ी में Nita Ambani ने 'गल बन गई' पर किया धमाकेदार डांस, Paris Olympics 2024 में बिखेरा जलवा
- नीता अंबानी के पास मौजूद साड़ियां अक्सर ₹3 लाख से ₹10 लाख तक की बताई जाती हैं। इनकी बुनाई में शुद्ध सोने और चांदी की जरी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये और भी कीमती बन जाती हैं। इनका पैटर्न भी कांचीपुरम के मशहूर कारीगर तय करते हैं।
Kanjivaram Sari का इतिहास है दिलचस्प
- कांजीवरम साड़ी को "क्वीन ऑफ सिल्क साड़ी" कहा जाता है। इसे तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर के कारीगर हाथ से बुनते हैं।
- इन साड़ियों की बुनाई में महीनों का समय लगता है, क्योंकि इसके धागे में रेशम और ज़री को मिलाकर खास पैटर्न बनाए जाते हैं।
- इसकी बॉर्डर और पल्लू में मंदिरों, मोर, हाथी और पारंपरिक डिज़ाइन के मोटिफ्स होते हैं, जो इसे राजसी रूप देते हैं। ये तमिल संस्कृति का भी प्रतीक मानी जाती हैं।
यह भी पढें: Nita Ambani: नीता का भरतनाट्यम देख धीरूभाई अंबानी ने मुकेश के लिए रखा था शादी का प्रपोजल, जानें पूरा सफर












Click it and Unblock the Notifications