Nita Ambani: नीता का भरतनाट्यम देख धीरूभाई अंबानी ने मुकेश के लिए रखा था शादी का प्रपोजल, जानें पूरा सफर
Nita Ambani, रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरमैन नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री और वॉल्ड डिज्नी की मर्जर वाली एंटिटी की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। दोनों ही कंपनियों ने बुधवार को करार पर साइन किए। इसके तहत वायकॉम18 और स्टार इंडिया के टेलीविजन एंड डिजिटल स्ट्रीमिंग कारोबार का विलय किया जाएगा।
नीता अंबानी को नई कंपनी की चेयरपर्सन बनाए जाने के बाद उनकी बिजनेस में एक बार फिर से वापसी हो रही है। गौरतलब है कि नीता अंबानी ने बीते साल रिलायंस बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन नए वेंचर में उनकी भागदारी होगी।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन और बिजनेसवुमन नीता अंबानी 1 नवंबर को 60 साल की हो रही हैं। नीता अंबानी एक शिक्षाविद्, समाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी हैं। वह $3 बिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ कई बड़े उद्यमों की प्रमुख हैं। नीता अंबानी की जर्नी बहुत ही अलग रही है।
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। नीता ने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं। मुकेश अंबानी से 1985 में शादी करने से पहले तक वह टीचर के रूप में काम करती थीं।
नीता अंबानी की भरतनाट्यम परफॉर्मेंस को देखने के बाद ही स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने अपने बेटे मुकेश अंबानी से उनके विवाह का प्रपोजल दिया। जिसके बाद मुकेश और नीता अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 को हुई। शादी के समय मुकेश अंबानी 28 साल जबकि नीता अंबानी 22 साल की थीं। इस बिजनेस कपल के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनका नाम आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी है।
भारतीय बिजनेस में मशहूर होने के साथ-साथ नीता अंबानी ने अपनी अलग पहचान भी बनाई है। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने वाली पहली भारतीय भी हैं। इसके अलावा नीता अंबानी एक उद्यमी और सक्रिय परोपकारी भी रही हैं, जिसके लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
नीता अंबानी: उपलब्धियां
- खेलों में सुधार को लेकर नीता अंबानी की पहल के लिए उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2017' से पुरस्कृत किया गया है।
- इसके अतिरिक्त, वह टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित भारतीय खेलों के सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट समर्थक के पुरस्कार की भी प्राप्तकर्ता हैं।
- इनके अलावा हाल ही में नीता को यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) 2023 द्वारा ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड मिला। नीता को यह पुरस्कार परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
नीता अंबानी: बिजनेस वेंचर्स
- नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। जो अपने कई समाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है।
- वह 'हर सर्कल' नामक एक समावेशी, सहयोगी, इंटरैक्टिव डिजिटल आंदोलन की संस्थापक भी हैं जो भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है।
- नीता अंबानी आईपीएल टीम, मुंबई इंडियंस की सह-मालिक हैं, जिसने कई बार टूर्नामेंट जीता है।
- इसके अतिरिक्त, नीता फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।
- वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में मुंबई में हुई थी। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल विश्व स्तरीय शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करता है।
- नीता अंबानी मुंबई में हाल ही में उद्घाटन किए गए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications