New Year 2025: नए साल पर गोवा छोड़ पार्टी के लिए यहां पहुंचे पर्यटक, बनीं फेवरेट लोकेशन
New Year 2025: नया साल 2025 हम सभी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। कुछ लोग इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में गोवा लोगों की हमेशा फेवरेट डेस्टिनेशन रही है। लेकिन इस साल पर्यटकों की पहली पसंद गोवा नहीं थी।
नया साल हो या फिर बर्थडे सेलिब्रेशन, लोगों की पहली पसंद हमेशा से गोवा ही रही है। सीजन की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में लोग गोवा पहुंच जाते थे। लेकिन बीते कुछ समय से गोवा छोड़ अब लोगों की पहली पसंद थाइलैंड और श्रीलंका हो चुकी है।

इन दोनों देशों में न केवल बेहतरीन समुद्र तट हैं, बल्कि सांस्कृतिक अनुभव, अद्भुत नाइटलाइफ़, और शानदार भोजन के कारण भारतीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही गोवा की तुलना में थाइलैंड और श्रीलंका जैसी जगह घूमने के लिए बजट ज्यादा बढ़ाने की भी जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: Shani Sade Sati in 2025: इन पांच राशियों पर रहेगी शनिदेव की पैनी नजर, रहें संभलकर वरना होगा नुकसान
गोवा, जो पहले भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय न्यू ईयर डेस्टिनेशन था, इस साल वहां कम भीड़ देखी गई। गोवा में लगने वाले ज्यादा खर्च, बढ़ते पर्यटकों की भीड़, और हाल के वर्षों में वहां की बढ़ती बुकिंग दरों के कारण पर्यटक अब नए और बेहतर लोकेशन की तलाश में हैं।
थाइलैंड ने अपनी सस्ती कीमतों और खूबसूरत समुद्र तटों के कारण भारतीय पर्यटकों को और ज्यादा आकर्षित कर लिया है। अब भारी संख्या में भारतीय लोग गोवा छोड़ थाइलैंड जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पटाया, बैंकॉक और फुकेत जैसे शहरों में बेहतरीन नाइटलाइफ़ और शॉपिंग अनुभव भारतीय पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है। खासकर पटाया में न्यू ईयर पार्टीज बेहद शानदार होती है। इसके अलावा, थाइलैंड में शानदार होटल, स्पा और फूड क्यूज़िन भी लोगों को अपनी ओर खींचते हैं।
वहीं श्रीलंका ने भी इस सीजन में गोवा को पछाड़ते हुए पर्यटकों को आकर्षित किया है। न्यू ईयर के अवसर पर श्रीलंका ने भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर खींचा। इसेअलावा कई ऐसी शानदार लोकेशन है जहां लोग जाना पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: New Year 2025: खास है जनवरी का यह सप्ताह, बनेंगे राज और लक्ष्मी योग












Click it and Unblock the Notifications