Shani Sade Sati in 2025: इन पांच राशियों पर रहेगी शनिदेव की पैनी नजर, रहें संभलकर वरना होगा नुकसान
Shani Sade Sati in 2025: नए साल में शनि की चाल बदलेगी, वो मार्च 2025 में राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों पर तो साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी लेकिन मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी लेकिन मेष के लिए इनका प्रभाव अच्छा होगा।
आपको बता दें कि शनि की साढ़े साती वो समय होता है जब शनि ग्रह किसी राशि से 12वें, पहले और दूसरे भाव में आता है। यह कुल 7.5 वर्षों का समय होता है।2025 में शनि कुंभ और मीन राशि में भ्रमण करेगा, जिसके 5 राशियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

ये पांच राशियां हैं मकर, कुंभ, मीन , धनु और वृश्चिक। आइए विस्तार सा जानते हैं इसके बारे में...
- मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों के लिए यह साढ़े साती का अंतिम चरण होगा। इस समय मेहनत और धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। करियर में धीमी गति के बावजूद, अंत में सफलता मिलेगी।उपाय: शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें।
- कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के लिए साढ़े साती का दूसरा चरण रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझ से समस्याएं सुलझ जाएंगी।उपाय: हर शनिवार सरसों का तेल दान करें।
- धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। पुराने संघर्षों से राहत मिलेगी। इस समय आप नई शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति का अनुभव होगा। उपाय: पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का प्रभाव कम हो जाएगा। करियर और निजी जीवन में स्थिरता आएगी। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।उपाय: शनिदेव के मंदिर में पूजा करें।
शनि साढ़े साती से बचाव के उपाय
- शनिवार को काले तिल का दान करें।
- शनिदेव की आराधना करें और शनि मंत्र का जाप करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications